
Ginger Organic Farming : अदरक की खेती करने वाले किसानों के लिए मई का महीना बेहद अहम् है। यही वह समय है जब सही तरीके से बुवाई करने पर शानदार उत्पादन और बेहतर मुनाफा हासिल किया जा सकता है। अदरक की डिमांड मार्केट में हमेशा हाई रहती है। अगर आप भी इस सीजन में अदरक उगाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
तो मॉडर्न तकनीक और सही टाइमिंग का मेल आपकी किस्मत बदल सकता है। अदरक की खेती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप दूसरी फसलों के साथ भी उगा सकते हैं, जिससे कम जमीन में डबल कमाई का रास्ता खुल जाता है। आइये जानते हैं पूरा तरीका।
मई में कैसे करें बुवाईअदरक की बुवाई के लिए मई का दूसरा पखवाड़ा सबसे बेस्ट माना जाता है क्योंकि इस दौरान मिट्टी का तापमान कंदों के विकास के लिए एकदम परफेक्ट होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो जो किसान गन्ने की खेती करते हैं।
उनके लिए अदरक एक बेहतरीन इंटरक्रॉप यानी सह-फसल साबित हो सकती है। गन्ने की दो कतारों के बीच जो खाली जगह बचती है। वहां अदरक लगाकर आप अपनी एक्स्ट्रा इनकम जनरेट कर सकते हैं।
मई के महीने में बुवाई करने से अदरक के पौधों को मानसून आने से पहले सेट होने का पूरा समय मिल जाता है। गन्ने के साथ अदरक उगाने से खाद और पानी का मैनेजमेंट भी आसान हो जाता है और एक ही खेत से दो फसलों का फायदा मिलता है। इस तरीके को अपनाकर किसान अपनी लागत कम कर सकते हैं और प्रॉफिट मार्जिन को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं।
कैसे तैयार करें खेत बंपर पैदावार के लिए सबसे जरूरी है कि आपका खेत अदरक के लिए तैयार हो और आपके पास टॉप क्वालिटी के बीज हों। अदरक के लिए ऐसी जमीन चुनें जहां पानी न रुकता हो क्योंकि जलभराव कंदों को सड़ा सकता है और आपकी मेहनत बेकार हो सकती है। खेत की जुताई करते समय अच्छी मात्रा में सड़ी हुई गोबर की खाद डालना बहुत जरूरी है जिससे मिट्टी को पूरा पोषण मिल सके।
बुवाई के लिए हमेशा अच्छी किस्मों का ही चयन करें जिससे फसल की ग्रोथ शुरुआत से ही तगड़ी रहे। अदरक के कंदों को बुवाई से पहले उपचारित करना न भूलें। इससे मिट्टी से होने वाली बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। सही किस्म और उपजाऊ मिट्टी का कॉम्बिनेशन आपको मार्केट में मिलने वाली अदरक की क्वालिटी में नंबर वन बनाएगा।
देखभाल के जरूरी टिप्स अदरक की फसल को थोड़ा धैर्य और सही देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि इसे पूरी तरह तैयार होने में लगभग 8 से 9 महीने का समय लग जाता है. बुवाई के बाद नियमित अंतराल पर सिंचाई और निराई-गुड़ाई करते रहना चाहिए जिससे खरपतवार फसल का पोषण न छीन सकें। जैसे-जैसे अदरक के पौधे बड़े होते हैं। कंदों पर मिट्टी चढ़ाना बहुत जरूरी होता है, जिससे उनका साइज और वजन बढ़िया निकल सके।
अदरक की खुदाई तब की जाती है जब पौधे की पत्तियां पीली पड़कर सूखने लगें। जो इसकी मैच्योरिटी की निशानी है। अगर आप चाहें तो कच्चे अदरक के रूप में भी इसकी हार्वेस्टिंग जल्दी कर सकते हैं। जिसकी मंडी में हमेशा अच्छी कीमत मिल जाती है। सही समय पर खुदाई और बेहतर मार्केटिंग के जरिए किसान अदरक से लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं।
सही समय पर बुवाई, बेहतर देखभाल और स्मार्ट मार्केटिंग के जरिए अदरक की खेती किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा मुनाफे का मजबूत विकल्प बन सकती है।