Summer vegetable In Kitchen Garden : सिर्फ 30 रुपये में शुरू करें किचन गार्डन, 15 दिन में होगी कटाई

    23-May-2026
Total Views |

Summer vegetable In Kitchen Garden :
गर्मियों का शुरू होते ही हरी पत्तेदार सब्जियों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। बाजार में मिलने वाली सब्जियां कभी महंगी तो कभी बासी होती हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर के बगीचे, छत या गमलों में ही सब्जियां उगाना शुरू कर दें, तो न पैसे तो बचेंगे ही, आपको हर दिन ताजी और पौष्टिक सब्जियां भी मिलेंगी।

गर्मियों में क्यों उगाएं हरी पत्तेदार सब्जियां?
गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक और पोषण देने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां बेहद फायदेमंद होती हैं। ये सब्जियां शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाती हैं। पालक और मलमला जैसी भाजी गर्मियों में आसानी से उगाई जा सकती हैं और कम समय में तैयार हो जाती हैं।

घर या गमले में खेती
अगर आपके पास खेत नहीं है तो भी परेशान मत होइए। इन सब्जियों को घर के आंगन, छत या छोटे-छोटे गमलों में भी उगाया जा सकता है। थोड़ी सी जगह और सही देखभाल के साथ आप अपनी छोटी-सी किचन गार्डन तैयार कर सकते हैं। यह तरीका खासकर शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी है।

कम खर्च में शुरुआत
इन सब्जियों को उगाने के लिए ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं होती। लगभग 20 से 30 रुपये में बीज आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा घर में मौजूद जैविक खाद जैसे रसोई का कचरा या गोबर की खाद का उपयोग किया जा सकता है। इस तरह बहुत कम खर्च में आप पूरे सीजन के लिए सब्जियां तैयार कर सकते हैं।

उगाने का तरीका
इन सब्जियों की खेती करना बहुत आसान है। सबसे पहले मिट्टी को अच्छे से भुरभुरा कर लें ताकि बीज आसानी से अंकुरित हो सकें। इसके बाद बीजों को हल्के से मिट्टी में डाल दें और ऊपर से हल्की मिट्टी डालकर ढक दें। पानी देते समय इस बात का ध्यान रखें कि मिट्टी में नमी बनी रहे, लेकिन पानी जमा न हो। ज्यादा पानी से पौधे खराब हो सकते हैं, जबकि बहुत सूखी मिट्टी में बीज सही से नहीं उग पाते।

पालक और मलमला जैसी भाजी बहुत तेजी से बढ़ती हैं। बीज बोने के लगभग 15 दिनों के भीतर ये कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं। यह खासियत इन्हें घर पर उगाने के लिए और भी बेहतर बनाती है क्योंकि कम समय में आपको ताजा सब्जियां मिलने लगती हैं।

इन हरी भाजियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें एक बार लगाने के बाद कई बार काटा जा सकता है। जब आप पत्तियां काटते हैं तो पौधा फिर से तेजी से बढ़ता है। सही तरीके से पानी और देखभाल करने पर ये पूरी गर्मी के मौसम में लगातार उत्पादन देती रहती हैं।

थोड़ी-सी मेहनत से आप अपने घर पर ही 'हरा सोना' उगा सकते हैं जो ताजा, सस्ता और सेहतमंद है!