Chausa Mango Farming : फ्रूट बैगिंग तकनीक से तैयार करें प्रीमियम चौसा आम, जानिये स्मार्ट तरीके

    26-May-2026
Total Views |

Chausa Mango Farming :
आम हमारे देश में फलों का राजा कहा जाता है और इसकी हर वैराइटी लाजवाब होती है लेकिन चौसा आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है और मार्केट में इसकी डिमांड हमेशा ऊंची रहती है। अगर आपके पास फार्म हाउस है तो इसे उगाकर शानदार मुनाफा कमा सकते है। आजकल लोग नॉर्मल खेती छोड़कर हाई-टेक और मॉडर्न फार्मिंग की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं, क्योंकि इसमें कम मेहनत में ज्यादा और प्रीमियम क्वालिटी की उपज मिलती है।

प्लांटेशन के लिए यह तरीका अपनाएं
चौसा आम से शानदार मुनाफा कमाने के लिए सबसे पहले आपको अपने फार्म हाउस की मिट्टी और प्लांटेशन के तरीके को अपग्रेड करना होगा। इस आम को ऐसी दोमट मिट्टी पसंद है जिसमें पानी न रुके इसलिए खेत का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा होना चाहिए। आजकल की मॉडर्न फार्मिंग में हाई-डेंसिटी प्लांटेशन का खूब ट्रेंड है, जिसमें ग्राफ्टेड (कलमी) पौधों को 5x5 मीटर की दूरी पर लगाया जाता है। जिससे कम जगह में ज्यादा पेड़ आ सकें।

कैसे तैयार करें सुपर रिच मिट्टी
पौधे लगाने से पहले गड्ढों में वर्मीकंपोस्ट और नीम की खली मिलाकर मिट्टी को पोषक तत्वों से भरपूर बना दें। ड्रिप इरिगेशन यानी टपक सिंचाई का सेटअप जरूर लगवाएं, क्योंकि इससे पानी सीधे जड़ों तक जाता है और वेस्टेज बिल्कुल नहीं होती। शुरुआत के दो-तीन साल पौधों की कटाई-छंटाई यानी प्रूनिंग पर खास ध्यान दें जिससे पेड़ को एक मजबूत और फैला हुआ मॉडर्न स्ट्रक्चर मिल सके।

स्मार्ट क्रॉप प्रोटेक्शन से बढ़ेगी क्वालिटी
जब पेड़ों में बौर आने लगते हैं, तब हॉपर और थ्रिप्स जैसे कीड़ों का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए समय पर ऑर्गेनिक या हल्के केमिकल पेस्टिसाइड्स का छिड़काव जरूरी होता है। जब फल आने लगें तो आजकल के मॉडर्न ट्रेंड के हिसाब से फ्रूट बैगिंग टेकनीक का इस्तेमाल करें जिससे आम बिना दाग-धब्बे के एकदम एक्सपोर्ट क्वालिटी के तैयार होते हैं।

मार्केट में रहती है हाई डिमांड
चौसा आम जुलाई-अगस्त के आसपास पकता है, मार्केट में इसकी सबसे ज़्यादा डिमांड रहती है और इसके दाम भी सबसे महंगे मिलते हैं। सही समय पर तुड़ाई करके उन्हें अच्छे से पैक करके अगर आप सीधे बड़े शहरों की मंडियों या ऑनलाइन ग्रोसरी ऐप्स से टाई-अप करके बेचेंगे तो आपका प्रॉफिट मार्जिन सीधे डबल हो जाएगा।