Pineapple in Kitchen Garden : 2 हफ्तों में निकलेंगी जड़ें, घर में ऐसे करें पाइनएप्पल ग्रो

    26-May-2026
Total Views |

Pineapple in Kitchen Garden :
लोग अनानस खाने के बाद छिलके और ऊपर के कटीले पत्तों वाले हिस्से यानी क्राउन को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बेकार समझे जाने वाले हिस्से से आप इस फल का पौधा तैयार कर सकते हैं? अगर आप सही देखभाल करें, तो अनानास को घर पर उगाना बेहद आसान है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी महंगे बीज या खास तकनीक की जरूरत नहीं है। घर का उगाया हुआ अनानास बाजार के मुकाबले कहीं ज्यादा मीठा और ताजा होता है। चलिए आपको बताते हैं कि इसे कैसे मंगाएं।

पाइन एप्पल के क्राउन से कैसे ग्रो करें प्लांट

*पाइनएप्पल के क्राउन से प्लांट को ग्रो करना है, तो इसके लिए क्राउन को सही तरीके से निकालना जरूरी होता है। अनानास काटते समय ऊपर के पत्तों वाले हिस्से को घुमाकर या चाकू से सावधानी से अलग कर लें।

* अब इस क्राउन के नीचे के हिस्से से लगभग 1-2 इंच तक की छोटी पत्तियों को एक-एक करके हटा दें।
* इससे आपको तने का एक साफ हिस्सा दिखाई देगा, जहां से जड़ें निकलेंगी।
* पत्तियों को हटाने के बाद इस हिस्से को 2-3 दिनों के लिए किसी छायादार जगह पर छोड़ दें, जिससे वह सूख जाए।
* अगर आप इसे तुरंत लगा देंगे, तो नमी के कारण तना सड़ सकता है।

जानें पूरा प्रोसेस


जब क्राउन का निचला हिस्सा सूख जाए, तो इसे जड़ें निकालने के लिए तैयार करें। इसके लिए एक कांच का जार लें और उसे पानी से भर दें। क्राउन को जार के ऊपर इस तरह रखें कि केवल नीचे का तना ही पानी को छुए, पत्तियां पानी में नहीं डूबनी चाहिए। इस गिलास को ऐसी जगह रखें जहां अच्छी रोशनी आती हो। हर दो-तीन दिन में गिलास का पानी बदलते रहें। 2 से 3 हफ्तों के भीतर नीचे से सफेद रंग की छोटी-छोटी जड़ें निकलने लगी हैं। जड़ें जब थोड़ी बड़ी और मजबूत हो जाएं, तब यह मिट्टी में लगाने के लिए तैयार है।

कैसे चाहिए मिट्टी
जड़े निकलने के बाद मीडियम साइज का गमला लें, जिसमें ड्रेनेज के लिए छेद हों। मिट्टी तैयार करने के लिए सामान्य बगीचे की मिट्टी में थोड़ी रेत और गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट मिलाएं। इसके बाद जड़ों वाले क्राउन को मिट्टी के बीच में दबा दें और हल्का पानी दें। पाइनएप्पल के पौधे को धूप बहुत पसंद है, इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां दिन में 5-6 घंटे अच्छी धूप मिले। इसे बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, इसलिए जब ऊपर की मिट्टी सूखी लगे तभी पानी डालें। पाइनएप्पल को फल देने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है। पाइन एप्पल प्लांट में जल्दी फल पाने के लिए क्या करें।

खाद और देखभाल
* अनानास के लिए नाइट्रोजन और पोटेशियम युक्त खाद सबसे अच्छी है।
* हर महीने पौधे की बढ़त के लिए वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद डालें।
* एप्सम साल्ट का हल्का छिड़काव करने से पौधे की बढ़त तेज होती है।
* अनानास पत्तियों के बीच में भी खाद डालें।

अगर सही ढंग से देखभाल की जाए, तो घर की बालकनी, छत या छोटे गार्डन में भी आसानी से स्वादिष्ट अनानास उगाया जा सकता है।