Chia Seeds In Kitchen Garden : बाजार से खरीदना छोड़िए! इस आसान तरीके से घर में उगाएं चिया सीड्स

    27-May-2026
Total Views |

Chia Seeds In Kitchen Garden :
हेल्थ और फिटनेस पसंद करने वाले लोगों के बीच चिया सीड्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ओमेगा-3 और फाइबर से भरपूर यह सुपरफूड बाजार में काफी महंगे दामों में बिकता है। लेकिन अगर आपको पता चले कि इसे आप आसानी से अपने किचन गार्डन या गमले में उगा सकते हैं तप आप क्या करेंगे ? खुश होंगे न ?

चिया के पौधे न सिर्फ आपको फ्रेश और प्योर सीड्स देते हैं, बल्कि इनके खूबसूरत बैंगनी रंग के फूल आपके गार्डन की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें उगाने के लिए आपको भारी मेहनत की जरूरत नहीं होती है। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने घर के छोटे से स्पेस में इस न्यूट्रिशन से भरपूर पौधे को कैसे तैयार कर सकते हैं।

चिया सीड्स बोने का तरीका

चिया का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले एक ऐसा मध्यम या बड़े साइज का गमला चुनें जिसमें पानी निकासी के लिए अच्छे ड्रेनेज होल हों। अब गमले में नॉर्मल मिट्टी के साथ थोड़ी सी पुरानी गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद मार्केट से लाए हुए चिया के बीजों को मिट्टी के ऊपर हल्के हाथों से बिखेर दें और ऊपर से मिट्टी की एक बहुत पतली लेयर डाल दें।

बीज बोने के बाद स्प्रे बॉटल की मदद से हल्का सा पानी छिड़कें जिससे मिट्टी में नमी बनी रहे। करीब एक हफ्ते के अंदर आपको छोटे-छोटे पौधे निकलते हुए दिखाई देने लगेंगे। जब ये पौधे थोड़े बड़े हो जाएं, तो इनके बीच थोड़ी दूरी बना दें जिससे कि हर पौधे को फैलने के लिए पूरा स्पेस मिल सके।

चिया के पौधे की देखभाल

चिया के पौधे को बहुत ज्यादा पानी या कड़क देखभाल की जरूरत नहीं होती है बस आपको कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखना है। ये सन लविंग प्लांट है इसलिए इस पौधे को ऐसी जगह पर रखें जहां इसे दिनभर में कम से कम 5 से 6 घंटे की धूप मिल सके। इसमें पानी तभी डालें जब ऊपर की मिट्टी सूखी हुई नजर आए।

कटाई करने का तरीका
करीब 3 से 4 महीने के बाद इस पौधे में बेहद खूबसूरत नीले और बैंगनी रंग के फूल आने लगते हैं। जब ये फूल पूरी तरह सूखकर भूरे रंग के हो जाएं तो समझ जाइए कि कटाई का समय आ गया है। इन सूखे फूलों को तोड़कर एक कपड़े पर झाड़ लें आपके फ्रेश चिया सीड्स तैयार हो जाएंगे।