Papaya and Banana Farming : पपीता और केला उगाकर किसान छाप रहे नोट, जानिए पूरा गणित

    28-May-2026
Total Views |

Papaya and Banana Farming
: सिर्फ पारंपरिक खेती के भरोसे रहने में अब पहले जैसा मुनाफा नहीं रहा, ऐसे में किसान कम जमीन से तगड़ी कमाई करने के लिए बागवानी की ओर रुख कर रहे है। अगर आप भी अपने 1 बीघा खेत से हर साल 40 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की बंपर कमाई करना चाहते हैं, तो पपीता और केले की खेती आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

इन दोनों फलों की सबसे अच्छी बात यह है कि इनकी डिमांड मार्केट में साल के बारह महीने बनी रहती है, जिससे किसानों को कभी भी मंदी का सामना नहीं करना पड़ता। बहुत ही कम लागत और सही मैनेजमेंट के साथ आप अपने छोटे से खेत से भी मुनाफा कमा सकते हैं।

शानदार मुनाफा देगी पपीते खेती
पपीता कम समय मुनाफा देने वाली फसलों में शामिल है। अगर आप 1 बीघा जमीन में पपीते की खेती शुरू करते हैं, तो साल भर में आराम से 1 लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं। इसमें लागत की बात करें तो ड्रिप सिंचाई, बीज और खाद मिलाकर प्रति बीघा खर्च काफी कम आता है।

बंपर पैदावार के लिए आपको रेड लेडी 786 (ताइवान), पूसा नन्हा या अर्का सूर्या जैसी उन्नत किस्मों के पौधे लगाने चाहिए। यह फसल रोपाई के महज 9 से 10 महीने बाद ही फल देने लगती है और सबसे अच्छी बात यह है कि एक बार लगाने के बाद यह लगातार 2 से 3 साल तक चलती है।

केले की खेती से बढ़िया इनकम
केले की कमर्शियल खेती आजकल किसानों के लिए रेगुलर और पक्की इनकम का सबसे बड़ा जरिया बन चुकी है। 1 बीघा खेत में केले की फसल लगाकर आप आसानी से 1 लाख रुपये तक की आय हासिल कर सकते हैं। इसमें भी शुरुआत में पौधे लगाने का खर्च ज्यादा नहीं होता है।

मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड G-9 (ग्रैंड नैन) किस्म की है क्योंकि इसके फल लंबे, मोटे और स्वादिष्ट होते हैं। केला 12 से 14 महीने में तैयार हो जाता है और इसकी फसल 3 साल तक उत्पादन देती रहती है। इसके साथ ही आप शुरुआती महीनों में पौधों के बीच की खाली जगह में मटर, मिर्च, गोभी या हल्दी जैसी फसलें उगाकर अतिरिक्त आय भी प्राप्त कर सकते हैं।