Wild Fruit Farming : अब जंगल के फल बनेंगे कमाई का बड़ा जरिया, किसानों को मिलेगा डबल फायदा

    28-May-2026
Total Views |

Wild Fruit Farming  : खेती में बढ़ते खर्च और मौसम के जोखिम के बीच अब किसान ऐसे फलों की खेती की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं, जो कम लागत में ज्यादा मुनाफा दे सकें। किसान अब उन फलों की ओर रुख कर रहे हैं जो कभी केवल जंगलों तक सीमित थे। इन फलों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें उगाने में लागत बहुत कम आती है और मार्केट में इनकी डिमांड बहुत ज्यादा है।

सबसे पहले बात करते हैं बेर की। इसकी खेती कम पानी और रेतीली जमीन पर भी आसानी से की जा सकती है। आज के दौर में थाई एप्पल बेर जैसी नई वैरायटी लगाकर किसान साल में लाखों की कमाई कर रहे हैं। इसके पौधों को बहुत ज़्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और यह पैदावार भी अच्छी देता है।

अब नंबर पर आता है फालसा का, जो अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए काफी मशहूर है। इसकी खेती करके किसान भाई कम समय में अच्छी इनकम कर सकते हैं क्योंकि इसका शरबत और जूस बाजार में बहुत ऊंचे दामों पर बिकता है।इसके पौधे तेजी से बढ़ते हैं और कीटों का असर भी इन पर कम देखने को मिलता है।

तीसरे नंबर पर आता है कैथा, जिसे वुड एप्पल भी कहते हैं। इसका इस्तेमाल चटनी और औषधियां बनाने में खूब होता है जिससे इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। कैथा का पेड़ एक बार लगाने के बाद सालों तक फल देता है जिससे किसानों को लंबे समय तक रेगुलर इनकम होती रहती है। यह बंजर जमीन के लिए भी बेस्ट है।

चौथे नंबर पर है तेंदू, जिसे ग्रामीण इलाकों का एक प्रमुख फल माना जाता है। हालांकि इसका इस्तेमाल बीड़ी पत्ता के लिए ज्यादा होता है लेकिन इसके फल की मिठास और न्यूट्रिशन वैल्यू की वजह से अब लोग इसकी बागवानी भी करने लगे है।

इसके बाद नंबर है जामुन का, जो शुगर के मरीजों के लिए वरदान है। इसके फल के साथ-साथ इसकी गुठली का पाउडर भी बहुत महंगा बिकता है जिससे किसानों को दोहरा फायदा मिलता है।

इन जंगली फलों की खेती से किसानों को फायदा यह है कि इनमें कीटनाशकों और खाद का खर्चा लगभग ना के बराबर होता है। एग्रो-फॉरेस्ट्री और बागवानी के इस मेल से किसान अपनी आमदनी को दोगुना कर सकते हैं।

सही योजना और बेहतर मार्केटिंग के जरिए ये फसलें छोटे किसानों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन सकती हैं।