Nenua Farming : जमीन पर बेल फैलाने की गलती पड़ेगी भारी! अपनाएं यह 'हवाई ढांचा' तकनीक और पाएं 5 गुना पैदावार

    29-May-2026
Total Views |

Nenua Farming :
आजकल सब्जियों की स्मार्ट फार्मिंग का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जिसमे लागत कम आये प्रॉफिट ज़्यादा हो। अगर आप भी पारंपरिक फसलों के ढर्रे से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो नेनुआ की खेती आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। सिर्फ एक एकड़ जमीन पर वैज्ञानिक तरीके से नेनुआ उगाकर आप बहुत कम समय में अपनी लागत से कई गुना ज्यादा का बंपर रिटर्न ले सकते हैं।

यह एक ऐसी फसल है जिसकी डिमांड लोकल मार्केट से लेकर बड़े शहरों तक पूरे साल बनी रहती है।

कैसे पाएं पांच गुना ज्यादा पैदावार
नेनुआ की फसल से रिकॉर्ड तोड़ और बेहतरीन पैदावार लेने के लिए पारंपरिक तरीके से जमीन पर बेल फैलाने की गलती बिल्कुल न करें। इसके बजाय आधुनिक मचान विधि (ट्रेलिस सिस्टम) का इस्तेमाल करना सबसे समझदारी भरा फैसला होता है। बांस और मजबूत तारों के सहारे बनाए गए इस ऊंचे ढांचे की वजह से नेनुआ के फल जमीन की नमी और मिट्टी के सीधे संपर्क में नहीं आते, जिससे उनके सड़ने या दाग-धब्बे लगने का खतरा एकदम खत्म हो जाता है।

कितने दिन में होगी फसल तैयार
इस स्मार्ट तकनीक से फसल महज 45 से 50 दिनों के भीतर तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाती है। मचान पर लटके होने के कारण फल एकदम सीधे, लंबे और चमकदार होते हैं जिन्हें देखते ही व्यापारी अच्छे दाम देने को तैयार हो जाते हैं।

कम लागत, बंपर कमाई
इस मुनाफेदार खेती के गणित की बात करें तो एक एकड़ में बीज, मचान के ढांचे और खाद-पानी को मिलाकर कुल खर्च 30 हजार के करीब आता है। जबकि पूरे सीजन में होने वाली कुल कमाई आसानी से एक लाख के पार पहुंच जाती है। नेनुआ की यह फसल लगातार तीन महीनों तक प्रोडक्शन देती है।

किन बातों का ध्यान रखें

इस बढ़िया प्रॉफिट को बनाए रखने के लिए फसल की स्पेशल केयर करना बहुत जरूरी है। खासकर लीफ माइनर जैसे खतरनाक कीटों और फंगस वाली बीमारियों से पौधों को बचाने के लिए समय-समय पर जरूरी दवाओं का छिड़काव करते रहें।