
Terrace Farming Dragon Fruit: आजकल के भागदौड़ भरे वक्त में सभी चाहते हैं कि नौकरी या बिजनेस के साथ कुछ ऐसा करे जिससे अतिरिक्त आय हो सके। तो सोच क्या रहे हैं अगर आप भी अपने घर की खाली छत या बालकनी का इस्तेमाल करके लाखों कमाना चाहते हैं तो ड्रैगन फ्रूट की खेती आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह फल न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, बल्कि इसकी बाजार में डिमांड और कीमत भी काफी अच्छी है। खास बात यह है कि इसे घर की छत या बालकनी में भी आसानी से उगाया जा सकता है।
ड्रैगन फ्रूट हेल्दी तो है ही, इसकी खेती करना भी बेहद आसान है। एक बार इसे सही तरीके से लगा दिया जाए तो यह सालों-साल फल देता रहता है। अगर आप कुछ खास ट्रिक्स और मॉडर्न तरीकों का इस्तेमाल करें तो हर तीन महीने में आपकी जेब में लाखों की मोटी रकम आ सकती है। आइये जानते हैं इसे उगाने का सही तरीका।
घर पर कैसे उगाएं ड्रैगन फ्रूटड्रैगन फ्रूट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बहुत ज्यादा पानी या बड़े खेतों की जरूरत नहीं होती। आप इसे गमलों या बड़े ड्रमों में अपने घर की छत पर आसानी से उगा सकते हैं। यह कैक्टस परिवार का पौधा है इसलिए इसे कड़ी धूप पसंद है और यह कम पानी में भी बड़े मजे से फलता-फूलता है। छत पर खेती करने के लिए आपको बड़े साइज के गमले और ड्रेनेज सिस्टम का ध्यान रखना होगा।
शुरुआत में आप कलम या कटिंग के जरिए इसे लगा सकते हैं, जो बहुत जल्दी जड़ पकड़ लेती हैं। एक बार पौधा सेट हो जाए तो इसमें बहुत कम देखभाल की जरूरत पड़ती है।
बस कुछ बातों का रखें ध्यानड्रैगन फ्रूट एक बेल की तरह बढ़ता है। इसलिए इसे ऊपर की ओर चढ़ने के लिए मजबूत सहारे की जरूरत होती है। इसके लिए गमले के बीच में सीमेंट या लकड़ी का पिलर लगाया जाता है और ऊपर रिंग या टायर फिट किया जाता है। जब पौधा ऊपर तक पहुंचता है तो शाखाएं नीचे लटकती हैं, जिन पर ज्यादा फल लगते हैं।
मिट्टी तैयार करते समय उसमें गोबर की खाद, कोकोपीट और थोड़ा सा रेत मिलाएं जिससे जड़ों को अच्छी हवा मिल सके। साल में दो-तीन बार जैविक खाद देने से फलों का साइज बड़ा होता है और उनकी मिठास भी बढ़ती है।
कम जगह ज़्यादा मुनाफा ड्रैगन फ्रूट की सबसे बड़ी खासियत है इसकी मार्केटिंग और मुनाफा। एक बार पौधा लगाने के बाद लगभग एक से डेढ़ साल में फल आने शुरू हो जाते हैं और एक पौधा 20-25 सालों तक फल देता है। मार्केट में एक ड्रैगन फ्रूट की कीमत 80 रुपये से लेकर 150 रुपये तक होती है।
अगर आपने अपनी छत पर 50-60 पौधे भी लगा लिए तो हर सीजन में आप हजारों फल तोड़ सकते हैं। आप इन्हें सीधे लोकल मार्केट, फल की दुकानों या ऑनलाइन ऑर्गेनिक स्टोर पर बेच सकते हैं।
क्यों बढ़ रही डिमांड ड्रैगन फ्रूट को सुपर फ्रूट माना जाता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्वास्थय के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे किसानों और शहरी लोगों के लिए यह कमाई का बेहतर ऑप्शन बनता जा रहा है।