Guava Plant At Home : पुरानी बाल्टी में लगाएं अमरूद, कुछ साल में मिलेगा फलों से लदा पौधा

    01-Jun-2026
Total Views |

Guava Plant At Home :
घर में जगह कम है और आपको गार्डनिंग का शौक है तो कोई बात नहीं। अब आज के दौर में अपने घर की टेरेस या बालकनी में पौधा लगाना पसंद करते हैं। इसमें फूलों के साथ फलों के भी पौधों होते हैं।

हम सभी अपने घर पर अलग-अलग फल वाले पौधों को लगाना चाहते हैं लेकिन जगह की कमी होने के कारण इन्हें घर में नहीं लगाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप फलों के पौधों को मिट्टी के गमला या पुरानी बाल्टी में भी लगा सकते हैं। आज हम आपको अमरूद के पौधे को गमले में लगाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

कैसे घर पर उगाएं अमरूद का पौधा

अमरूद के पौधे को लगाने का सही मौसम जुलाई और अगस्त के बीच का है। इस महीने में आप नए पौधे को ग्रो कर सकते हैं। सबसे ख़ास बात यह है कि आपको इसके किसी बड़े स्पेस या खास जमीन की जरूरत नहीं है। आप सही मिट्टी, खाद, पानी और गमले में भी इसे लगा सकते हैं।

पौधा लगाने का तरीका

अमरूद उगाने के लिए सबसे पहले 18 से 24 इंच गहरा गमला, ड्रम या पुरानी बाल्टी चुनें। इसे अच्छे से साफ कर लें। ध्यान रखें कि पानी की निकासी के लिए इसमें छेद ज़रूर कर लें। इसके बाद उपजाऊ बलुई दोमट मिट्टी में कोकोपीट, गोबर की सड़ी खाद या वर्मीकम्पोस्ट और नीम खली मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिट्टी को गमले में भरकर पानी का छिड़काव करें ताकि मिट्टी गीली हो जाए।

अमरुद का पौधा बीज और कलम दोनों की मदद से उगा सकते हैं। अब पुराने अमरूद के पेड़ से कलम को काटकर मिट्टी में लगा दें।

इसके अलावा अगर आपके पास बीज हैं तो आप इन्हें गमले में डालकर सूर्य की रोशनी में रखें। नए पौधे को लगाते समय नमी और सूर्य की रोशनी का खास ख्याल रखें।

नया पौधा उगाना के लिए आप किसी छोटे कंटेनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पत्तियां निकलने पर उसे गमले में रिपॉट कर दें।

घर पर तैयार करें खाद

अमरूद के पौधे की बेहतर वृद्धि के लिए घर में ही जैविक खाद तैयार की जा सकती है। सब्जियों के छिलके, फलों के अवशेष, चायपत्ती और अन्य जैविक कचरे से बनी कम्पोस्ट पौधे के लिए बेहद फायदेमंद होती है।

सही देखभाल और नियमित पोषण के जरिये आप अपनी छत या बालकनी में ही स्वादिष्ट और ताजे अमरूदों का मज़ा ले सकते हैं।