Mushroom Farming Tips : भूसा भिगोना क्यों है जरूरी? जानिए मशरूम उत्पादन बढ़ाने का वैज्ञानिक तरीका

    01-Jun-2026
Total Views |

Mushroom Farming Tips :
कम खर्चा और ज़्यादा मुनाफे के कारण मशरूम की खेती किसानों और युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि ये अच्छा प्रॉफिट देने वाली फसल है। लेकिन अच्छी पैदावार का राज़ सिर्फ बीज या तकनीक में नहीं बल्कि उच्च गुणवत्ता वाली कम्पोस्ट में छिपा होता है।

होता यह है कि नए किसान बिना पूरी जानकारी के कंपोस्ट बनाना शुरू कर देते हैं, जिससे मशरूम की ग्रोथ अच्छी नहीं होती। कंपोस्टिंग का प्रोसेस शुरू करने से पहले एक बेहद आसान और जरूरी ट्रिक को आजमाना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

मशरूम उत्पादन के लिए गेहूं का भूसा या धान का पुआल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। कंपोस्टिंग से ठीक पहले इस भूसे को साफ पानी में कम से कम चौबीस घंटे के लिए भिगोकर रखना सबसे जरूरी काम है। ताकि किसी तरह की गंदगी या अवांछित तत्व उत्पादन को प्रभावित न करें। ऐसा करने से भूसा पूरी तरह पानी सोख लेता है और एकदम सॉफ्ट हो जाता है।

भूसे को गीला करने के बाद उसे एक पक्के और साफ फर्श पर फैलाया जाता है, जिससे उसका एक्स्ट्रा पानी पूरी तरह निकल जाए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कंपोस्ट बनाने से पहले भूसे में सत्तर प्रतिशत तक नमी का होना बेहद अनिवार्य है। जब भूसे में सही मात्रा में नमी बैठ जाती है, तब उसमें नाइट्रोजन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व अच्छे से मिक्स हो पाते हैं।

इस शुरुआती तैयारी के बाद ही भूसे में जिप्सम, यूरिया, चोकर और चिकन मैन्योर जैसे सप्लीमेंट्स को एक तय अनुपात में मिलाया जाता है।

इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक निश्चित ऊंचाई का ढेर या ढेरियां बना दी जाती हैं। सही नमी के कारण इस ढेर के अंदर नेचुरल फर्मेंटेशन का प्रोसेस बहुत तेजी और सही तरीके से शुरू होता है।

कंपोस्टिंग के दौरान ढेर को समय-समय पर पलटना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे ऑक्सीजन का प्रवाह बना रहता है और हानिकारक फंगस या बैक्टीरिया पनपने की संभावना कम हो जाती है। इस पूरी प्रक्रिया से तैयार खाद एकदम न्यूट्रिएंट-रिच होती है, जिसमें मशरूम का मायसैलियम तेजी से फैलता है।

सही नमी और परफेक्ट न्यूट्रिशन वाली कंपोस्ट बैग्स में भरने के बाद मशरूम के दानों की ग्रोथ कमाल की होती है। इस तरीके से की गई खेती से आपको बाजार में प्रीमियम क्वालिटी की उपज और शानदार प्रॉफिट मिलेगा।

अगर आप मशरूम की खेती से बेहतर मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो कंपोस्टिंग से पहले भूसे को सही तरीके से तैयार करने की इस प्रक्रिया को नजरअंदाज न करें।