Gardening Tips: मानसून में ध्यान देने योग्य बातें

13 Jul 2023 12:56:56

नर्सरी टुडे डेस्क

1. आजकल हवा में नमी रहती है तो पौधों को तब ही पानी दें, जब उनकी मिट्टी हल्की सूखी लगे। अगर 3 या 4 दिन पानी न भी दो तो भी पौधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

2. मानसून में पौधों की मिट्टी में आपको अलग-अलग प्रकार के कीड़े दिखेंगे। खैर, ये कोई चिन्ता की बात नहीं है, मानसून के बाद वो खुद-ब-खुद गायब हो जाते हैं।

3. घर के दरवाजे या खिड़की के पास कम घने वाले पौधे रखें क्योंकि ज्यादा घने पौधों में मच्छर के छुपने के ज्यादा चांस होते हैं। गेंदे के पौधे पर मच्छर कम लगते हैं तो उसे खिड़की या दरवाजे के पास रखें।

4. कुछ लोग सूखे पत्तों को तोङकर गमलों में ही रख देते हैं जिससे वो खाद बनकर फायदा करे, लेकिन मानसून में ऐसा न करें क्योंकि उनके नीचे कीड़े छुपते हैं और बच्चे दे देते हैं। इसके अलावा पत्तों की वजह से मिट्टी सूख भी नहीं पाती है। कभी-कभी पत्ते सड़ जाते हैं और पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं।

5. आजकल आप कटिंग्स लगा सकते हैं, नये बीजों का रोपण कर सकते हैं। सीजन के फलों के बीज लगाइए और नये पौधे पाइए।

6. बारिश का पानी पौधों को जितना मिलेगा, उतना अच्छा होगा। बस गमलों में से पानी निकलते रहना चाहिए। ज्यादा बारिश हो रही है तो पौधों को ढकी जगह पर रख दें, जहां उन पर पानी न पड़े। कई बार बारिश का पानी मरते पौधों को भी बचा लेता है।

Powered By Sangraha 9.0