घर को ठंडा बनाना है तो लगाएं ये पौधे

06 Apr 2024 15:53:38

नई दिल्ली। देश के कुछ शहरों का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिस वजह से बाजार में इलेक्ट्रानिक दुकानों पर फ्रिज, एसी और कूलर की मांग बढ़ गई है। अगर आप प्राकृतिक रूप से खुद को ठंडा रखना चाहते हैं, तो आप अपने घर में कुछ इनडोर पौधों को लगाकर गर्मी से राहत पा सकते है।

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा का वर्णन आयुर्वेद में भी मिलता है। यह त्वचा को कूल रखने के साथ-साथ कई रोग में भी सहायक होता है।ऐलोवेरा का पौधा घर के अंदर लगाने से यह घर की हवा को ठंडा करने में भी मदद करता है।

एरेका पाम ट्री

एरेका पाम ट्री का पौधा दिखने में काफी सूबसूरत होता हैं। इसके साथ ही सेहत के लिए लिए भी लाभकारी होता है। इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाए। यह घर के आसपास ठंडक प्रदान करता हैं।

फाइकस ट्री

आप गार्डनिंग का शौक रखते हैं, तो आप फाइकस ट्री को इंडोर प्लांट्स के रुप में घर में लगा सकते हैं। क्योंकि यह पौधा घर के अंदर के तापमान को कम करने के साथ-साथ शुद्ध हवा प्रदान करता है।

Powered By Sangraha 9.0