दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक, महाराष्ट्र से विदा हो गया मॉनसून

11 Oct 2025 09:43:25



नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 2025-26 के शीत ऋतु में पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 18.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो ठंड के मौसम के आगमन का संकेत है। जैसे ही मौसम बदलने लगा, शहर में सुबह हल्की ठंडक महसूस हुई। मौसम के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में, 12 अक्टूबर को पारा 20 डिग्री से नीचे गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था, जबकि 2023 में, दिल्ली में 3 अक्टूबर को ही न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जैसे ही मौसम बदलने लगा, शहर में सुबह हल्की ठंडक महसूस हुई। मौसम के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में, 12 अक्टूबर को पारा 20 डिग्री से नीचे गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था

4.3 डिग्री कम रहा तापमान           

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। आईएमडी ने शनिवार को आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है, न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 19 और 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 170 रहा, जो इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखता है।

महाराष्‍ट्र से मौसम की विदाई

महाराष्‍ट्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने शुक्रवार 10 अक्टूबर को महाराष्‍ट्र से आखिरकार विदाई ले ही ली। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार महाराष्‍ट्र के कुछ हिस्सों से विदा हो गया है। एक हफ्ते तक साफ आसमान के बाद आधिकारिक तौर पर मॉनसून की वापसी की घोषणा कर दी गई। आईएमडी के अनुसार, इस साल मानसून 26 मई को शुरू हुआ, जो 1950 के बाद से सबसे जल्दी आगमन था अगले 3-4 दिनों के दौरान महाराष्‍ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के बाकी हिस्सों, संपूर्ण झारखंड और छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के और विदा होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

 

 


Powered By Sangraha 9.0