कुल्लू में बागवानों को भारी नुकसान, बारिश ने काला किया सेब

14 Oct 2025 15:43:31


नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में इस बार बारिश के कहर ने सेब की लालगी को काला कर दिया है।बागवानों के सपनों पर भारी संकट छा गया है। 90 से ज्यादा पंचायतों में भारी नुकसान के साथ कुल्लू के हजारों बागवानों को भारी घाटा लगा है। मौसम की खराबी ने कुल्लू में सेब उत्पादन को कम कर दिया है। सेब उत्पादन में शिमला के बाद कुल्लू जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर आता है। सेब पर हर साल मौसम की बेरुखी भारी पड़ रही है। आपदा के चलते जिले में बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। इस बार भी लक्ष्य से कम उत्पादन होने का अनुमान है।जिला बागवानी विभाग ने  में 65 लाख सेब पेटियों का अनुमान लगाया था। 2024 में जिले में महज 40 लाख पेटियां सेब का उत्पादन हुआ था। वर्ष 2025 में 25 लाख अधिक सेब की पेटियां होने का अनुमान था।

बारिश ने सेब का रंग काला कर दिया

 बागवानों को उम्मीद थी कि इस बार पैदावार अच्छी होगी। जून के दूसरे पखवाड़े में शुरू हुआ बारिश का क्रम करीब सितंबर के पहले सप्ताह तक बारिश जारी रहा। अधिक बारिश ने सेब की लालगी को काला कर दिया। मंडियों में सेब के कम दाम मिले। वर्ष 2025 की आपदा में जिले की 235 पंचायतों में से 90 पंचायतों में भारी नुकसान हुआ। बागवानी विभाग को 22.17 करोड़ का नुकसान हुआ।

क्या कहते है बागवानी विशेषज्ञ

फलों के उत्पादन में मौसम का अहम रोल रहता है। बागवान फसल लेने के लिए अपने बगीचों में बताए गए शेड्यूल के अनुसार दवाइयों का छिड़काव करें। साथ ही पानी की निकासी की उचित व्यवस्था रखें।

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0