अक्टूबर में कम लागत में अपने गार्डन में उगाए 4 सब्जिया

15 Oct 2025 17:29:16



नई दिल्ली। बहुत सारे लोगों का शौक रहता है कि वह अपने गार्डन में हरी और ताजा सब्जियां उगाए। यानी आप भी अपने गार्डन में अक्टूबर माह में इन चार सब्जियों का उत्पादन बड़ी आसानी से कर सकते है। इन सब्जियों को उगाने के लिए नवंबर का महीना अच्छा बताया जाता है, आइए उनके नाम जान लेते हैं।

चुकंदर

चुकंदर सर्दी के दिनों में उगाया जाने वाला प्रमुख फसल है। इसका इस्तेमाल सलाद या जूस के रूप में किया जाता है।  चुकंदर जड़ प्रजाति वाली सब्जियों में गिनी जाती है। इसके बहुत से हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं इसलिए इसकी भी डिमांड खूब होती है। इसको भी बीजों से लगाया जाता है। अगर आप भी ठंड के मौसम में इसे उगाना चाहते है तो आप इसे आसानी से उगा सकते है।

मूली

मूली भी सलाद और कई फूड आयटम्स में उपयोग होती है। इसके कई पोषक गुण हमारे हेल्थ का ध्यान रखते हैं। अगर आप मूली की खेती करना चाहते हैं या गार्डन में लगाना चाहते है तो इसके लाल बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक जड़ प्रजाति वाली सब्जी है जो तीन महीने बाद किसानों को फायदा पहुंचाती है।

गाजर

गाजर के बारे में आप अच्छी तरह से जानते होंगे। ये सर्दी के दिनों में काफी मांगी जाने वाली सब्जी है। गाजर का इस्तेमाल मिक्स वेज, सलाद, जूस और हलवा के रूप में खूब किया जाता है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स होने के कारण डिमांड जबरदस्त होती है। इसकी खेती बीजों से की जाती है।

ब्रोकली

ब्रोकली गोभी प्रजाति की एक खास सब्जी है, इसकी खेती के लिए भी रबी सीजन अच्छा होता है। इसका तरीका बिल्कुल गोभी की अन्य प्रजातियों की तरह ही की जाती है। ब्रोकली को एक विदेशी सब्जी माना जाता है और इसके ढेर सारे फायदे होते हैं. इसको लगाने के लिए नर्सरी में पौध मिल जाते हैं।

सब्जी की खेती से मुनाफा
सब्जियों की खेती करना फायदेमंद होता है। इसकी खास बात ये है कि ये जल्दी तैयार हो जाती हैं और साल में 2-3 बार उगाया जा सकता है। अगर आपके पास कम खेत है तो भी कतारबद्ध तरीके से सब्जियां उगाते हुए आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि सब्जियों को मिश्रित रूप से भी उगाया जा सकता है, कहने का मतलब है कि कम खेत में भी ढेर सारी सब्जियां उगाकर कमाई की जा सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0