बाजार में राजस्थानी अमरूद सेब से भी महंगा

17 Oct 2025 14:40:07


नई दिल्ली। पीछले कुछ दिनों से फलों के दाम में कभीबढ़ोतरी तो कभी कमी आ रही है। फुटकर में अच्छा सेब 60 से 70 रुपए बीक रहा है। इस साल सेब के भाव आसमान पर रहे। वहीं बाजार में आया राजस्थानी अमरूद का भाव 80 रुपये किलो है। यह अमरूद साइज में काफी बड़ा है। इसे लोग पसंद कर रहे हैं, फिलहाल अमरूद सेब से भी महंगा मिल रहा है। सब्जी व फल व्यापारियों के अनुसार कश्मीर से बरेली के व्यापारी के माध्यम से सेब का ट्रक आ रहा है। कन्नौज के गुरसहायगंज, फतेहगढ़, भोलेपुर, राजेपुर सहित काफी दूर के फुटकर दुकानदार सेब की क्रेट ले जा रहे है।

त्योहार के कारण फलों की मांग बढ़ी

कुछ सेब थोक में 24 से 30 रुपये भी बिका। वहीं आढ़ती गिरीश ने बताया कि सुपर किस्म में सेब थोक में 50 रुपये किलो बिका। फुटकर में यह सेब 70 रुपये है।अनार 120 रुपये, पपीता 60 रुपये किलो बिक रहा है। पीने वाला नारियल 80 से 60 और 70 रुपये पर आ गया। फल विक्रेता नईम का कहना है कि कश्मीर का सेब खूब आ रहा है, इससे रेट कम हो गए हैं। राजस्थानी अमरूद सेब के भाव महंगा बिक रहा है। त्योहार नजदीक होने से फलों की बिक्री बढ़ी है।

राजस्थान की अमरूद प्रसिद्ध

भरतपुर जिले का वैर क्षेत्र अपनी उर्वर भूमि और अनुकूल जलवायु के कारण अमरूद की बागवानी के लिए प्रसिद्ध है। यहां हजारों बीघा में फैले बागानों में हर साल बड़ी मात्रा में अमरूद का उत्पादन होता है। यहां से पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर अमरूद की सप्लाई होती है। राजस्थान के अमरूद न केवल स्वादिष्ट और रसीले होते हैं, बल्कि उनकी गुणवत्ता भी बेहतरीन होती है। यह क्षेत्र अमरूद उत्पादन के लिए विशेष पहचान रखता है।

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0