अक्टूबर में उगाने के लिए गोभी की बेस्ट किस्म है मेघना

18 Oct 2025 15:25:24


नई दिल्ली। सर्दी के दिन आते ही मार्केट में सफेद-सफेद गोभियां दिखने लगती हैं। फूलगोभी एक ऐसी सब्जी है, जिसे लगभग सभी लोग खाना पसंद करते हैं। ठंड का मौसम आते ही बाजारों में फूलगोभी की डिमांड भी बढ़ जाती है। बता दें कि फूलगोभी की खेती पूरे साल की जाती है। वहीं, फूलगोभी शीतकालीन गोभी वर्गीय सब्जियों में एक प्रमुख सब्जी है। फूलगोभी की बुवाई अक्टूबर महीने में की जाती है। वहीं, बाजार में फूलगोभी की मांग हमेशा बनी रहती है। ऐसे में अगर आप भी फूलगोभी की खेती करना चाहते हैं तो राष्ट्रीय बीज निगम इसकी बेस्ट हाइब्रिड किस्म मेघना का बीज बेच रहा है।

यहां से खरीदें गोभी के बीज

किसानों के बीच व्यावसायिक फसलों की खेती का रुझान तेजी से बढ़ता जा रहा है। मौजूदा समय में पूरे साल फूलगोभी की मांग बाजारों में बनी रहती है। इसलिए किसान बड़े स्तर पर फूलगोभी खेती कर सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन फूलगोभी मेघना किस्म का बीज बेच रहा है। इस बीज को आप इस वेबसाइट के ऑनलाइन स्टोर से खरीद कर बंपर कमाई कर सकते हैं।

 अगेती किस्म की गोभी है मेघना

मेघना फूलगोभी की एक हाइब्रिड किस्म है, जो जल्दी तैयार हो जाती है और कम पानी में भी बेहतर पैदावार देती है. इस किस्म को पूसा संस्थान द्वारा विकसित किया गया है. दरअसल, ये एक अगेती किस्म है जो 70-75 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है।

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0