हरा नहीं, काला अमरूद है किसानों के लिए सोना, कम लागत में मिलेगा दोगुना मुनाफा

19 Oct 2025 16:56:04


नई दिल्ली। हम सभी आमतौर पर जो अमरूद खाते हैं, वह ज्यादातर हरे रंग का होता है। उसकी पत्तियां भी हरी ही होती हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक पर्यावरण कार्यकर्ता ने एक अनोखी अमरूद की प्रजाति का पेड़ लगाया है, जो काले रंग का फल देता है। साथ ही इस पेड़ को उगाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं किसान इस अजब और अनोखी किस्म के अमरूद की खेती कैसे कर सकते हैं।

काले अमरूद की खेती से बढ़ेगी कमाई

अमरूद लगाने वाले पर्यावरणविद् डॉक्टर कौशलेंद्र बताते हैं कि भारत में अब तक पिंक और हरे अमरूद का ही ज्यादा इस्तेमाल होता था। लेकिन काले अमरूद की खेती करके किसान एक नई बाजार विकसित कर सकते हैं। इस अनोखी फसल से बंपर कमाई की संभावना भी है। काले अमरूद की व्यावसायिक खेती से किसान न केवल अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं, बल्कि इस कृषि व्यापार में नया मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। इसलिए किसानों को काले अमरूद की खेती अवश्य करनी चाहिए।

औषधीय गुणों से भरपूर

डॉक्टर कौशलेंद्र बताते हैं कि काले अमरूद में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो इसे खास बनाते हैं। इसमें महत्वपूर्ण पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी एजिंग गुण भी पाए जाते हैं, जो बुढ़ापे के लक्षणों को रोकने में सहायता करते हैं।

कम लागत में अच्छी कमाई

अगर आप कम समय में अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो काले अमरूद की खेती आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसे उगाने में ज्यादा खर्च नहीं आता है. इसके फल देखने में आकर्षक होते हैं और इनका वजन लगभग 100 ग्राम तक होता है। इस फसल में कीट और रोगों का खतरा भी कम रहता है, जिससे बेहतर उत्पादन मिलता है। काले अमरूद का फल ₹500 से ₹600 प्रति किलो के हिसाब से बिकता है, जिससे किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0