दिल्ली में फॉग और स्मॉग का डबल अटैक, सुबह-शाम ठंड, दिन में गर्मी का अहसास

21 Oct 2025 09:42:26



नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शहर में सुबह के समय-शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप के साथ गर्मी का अहसास हो रहा है। लोगों गर्मी से पसीना-पसीना हो रहे हैं। शाम होते ही थोड़ी राहत मिल रही है। बीते दिनों की तुलना में दिल्ली के तापमान में भी वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 21 तक दर्ज किया जा रहा है। आगामी दिनों में मौसम के एक बार फिर बदलने की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि अब ठंड का कहर देखने को मिलेगा।

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह की शुरुआत हल्की फॉग और स्मॉग के साथ हुई है। सुबह के समय ठंड बढ़ने से कोहरा होने लगा है। वही प्रदूषण बढ़ने के साथ स्मॉग की लेयर भी देखने को मिल रही है। बीते शनिवार से तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई है। लेकिन सुबह और शाम का मौसम अभी भी ठंडा बना हुआ है। बस दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

एनसीआर में कैसा रहेगा

दिल्ली और उससे सटे गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली-एनसीआर को को ग्रीन जोन में रखा है। यहां आगामी दिनों में भी बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, उसका असर दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिलेगा, लेकिन बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

दिल्ली की आबोहवा हुई खराब

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा खराब होने लगी है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली का एक्यूआई तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को एक्यूआई खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया था। दीवाली के दिन सोमवार को शहर का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया था। आनंद विहार, अशोक विहार और वजीरपुर का एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। एनसीआर में भी एक्यूआई खराब से बहुत खराब की श्रेणी में बना हुआ है।

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0