
नई दिल्ली। इंडियन सोसाइटी ऑफ लैंडस्केप आर्किटेक्ट्स द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ लैंडस्केप आर्किटेक्ट्स, एशिया-प्रशांत क्षेत्र कांग्रेस14-15 नवंबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में विभिन्न देशों के प्रमुख लैंडस्केप आर्किटेक्ट, शहरी योजनाकार, नीति निर्माता, शिक्षाविद, इस विषय से जुड़े हुए विद्वान और प्रतिनिधि भाग लेंगे। अलग –अलग स्थानों के विषय विशेषज्ञ लैंडस्केप आर्किटेक्ट्स विषय पर विचार-विमर्श करेंगे। इस आयोजन में एक लैंडस्केप एक्सपो, ग्लोबल स्टूडियो प्रोग्राम और अवार्ड्स गाला नाइट का भी आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्थायी शहरों के निर्माण में लैंडस्केप वास्तुकला की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
शहरी क्षेत्र को बनाएगा हरा
यह आयोजन भारतीय डिज़ाइन जगत के लिए ऐतिहासिक क्षण है।यह शहर को जलवायु, शहरी विकास और सार्वजनिक स्थलों के भविष्य में वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। इस अवसर पर प्रदर्शनियों, विषय विशेषज्ञ के पैनल चर्चा करने वाले विद्वान , कला जानकार, छात्र और पेशेवर भाग लेंगे। यह आयोजन नागरिक भागीदारी के साथ जोड़ने का प्रयास करेगा, शहर को भविष्य में हरा बनाने के लिए प्रयोस करेगा।
बृहन्मुंबई नगर निगम का समर्थन
बृहन्मुंबई नगर निगम इस आयोजन को समर्थन किया है। जिससे 'हरियाली अपनाया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण और समावेशी विकास के प्रति शहर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बीएमसी की भागीदारी पेशेवर निकायों और शहरी संस्थानों के बीच सहयोग को और मज़बूत करेगी, जिससे टिकाऊ शहरी क्षेत्र में मुंबई की अग्रणी भूमिका उजागर होगी।