प्राकृतिक रबड़ की खेती से होगी बंपर कमाई, उत्पादन में ये राज्य है सबसे आगे

25 Oct 2025 11:07:40



नई दिल्ली। भारत के अलग-अलग राज्य अपने यहां के उत्पादों के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही एक उत्पाद है प्राकृतिक रबड़ जिसे लेटेक्स रबड़ के वृक्ष से प्राप्त किया जाता है। वहीं,  थाईलैंड, इण्डोनेशिया, वियतनाम विश्व में प्राकृतिक रबड़ उत्पादन के अग्रणी देश है। वहीं भारत की बात करें तो रबड़ उत्पादन में चौथे स्थान पर है। कम लागत में कई गुना ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए किसान बड़ी संख्या में इस पेड़ की खेती में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार भी किसानों को इसके लिए अनुदान देकर प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही है।

रबड़ उत्पादन का टॉप राज्य

रबड़ बोर्ड  के आंकड़ों के अनुसार, भारत में सबसे अधिक प्राकृतिक रबड़ का उत्पादन केरल में होता है यानी रबड़ उत्पादन के मामले में ये राज्य सबसे आगे है। यहां के किसान हर साल अधिक मात्रा में रबड़ की खेती करते हैं। देश के कुल रबड़ उत्पादन में केरल का 71.13 फीसदी की हिस्सेदारी है। साथ ही केरल के कोट्टायम और कोझिकोड प्रमुख शहर में सबसे अधिक रबड़ उत्पादन होता है।

अन्य राज्यों की जानें स्थिति

उत्पादन के मामले में केरल जहां सबसे आगे है। तो वहीं उसके बाद दूसरे स्थान पर त्रिपुरा है। यहां के किसान अधिक मात्रा में रबड़ उगाते हैं। यहां कुल 10.68 फीसदी रबड़ का उत्पादन किया जाता है। वहीं, इसके उत्पादन में तीसरे पायदान पर कर्नाटक है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0