सर्दी में खेती और कमाई दोनों के लिए बेस्ट है गेंदे की ये किस्म

25 Oct 2025 11:58:13



नई दिल्ली।गेंदा भारतीय फूलों में बहुत लोकप्रिय है। गेंदे के फूलों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इसे लोग पूजा-पाठ के अलावा सजावट में भी इस्तेमाल करते हैं। गेंदे को पूरे साल उगाया जाता है। इसकी खेती पूरे साल बहुत ही आसानी से की जाती है और मंडियों में पूरे साल इसकी मांग बनी रहती है। किसान इसकी खेती करके अच्छी कमाई भी करते हैं। ऐसे में अगर आप भी घर के गमले या खेतों में गेंदे का फूल उगाना चाहते हैं और उसकी हाइब्रिड किस्म स्कारलेट रेड का बीज खरीदना चाहते हैं तो राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर इसका बीज सस्ते में मिल जाएगा।

राष्ट्रीय बीज निगम से खरीद सकते है बीज

किसान पारंपरिक फसलों के अलावा फूलों की खेती बड़े पैमाने पर करने लगे हैं। इससे किसानों की बंपर कमाई भी हो रही है। इसलिए किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती कर रहे हैं। ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन गेंदे की स्कार्लेट रेड का बीज बेच रहा है। इस बीज को आप एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद कर बंपर कमाई कर सकते हैं।

गेंदे के बीज की खासियत

गेंदे के फूल के इस किस्म की बहुत सारी खासियत हैं, ये किस्म बुआई के मात्र 80 से 90 दिनों में फूल देना शुरू कर देता है। वहीं, इसके पौधों की ऊंचाई 75-85 सेमी तक होती है। इसके अलावा इस फूल का वजन 15 से 16 ग्राम का होता है। साथ ही इस किस्म के फूल की क्वालिटी काफी अच्छी होती है।

स्कारलेट रेड किस्म की कीमत

अगर आप भी गेंदे की उन्नत किस्म स्कारलेट रेड की खेती करना या अपने घर में लगाना चाहते हैं, तो इस किस्म के 3 ग्राम बीज फिलहाल 33 फीसदी की छूट के साथ 50 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगा।

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0