बागवान करें नींबू की इन किस्मों की खेती, बंपर होगी पैदावार

30 Oct 2025 17:07:42




नई दिल्ली। औषधीय गुणों से भरपूर नींबू जितना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, उतना ही इसकी खेती हमे मुनाफा देती है। इसकी खेती के लिए बागवान इसके पौधे की रोपाई करने से पहले गड्ढे बना देते है। उसके बाद पौधे की रोपाई करते है। पौधे से पौधे के बीच की दूरी 20 सेमी होनी चाहिए। इसकी रोपाई का सबसे उपयुक्त समय फरवरी से मार्च और जून जुलाई का माह माना जाता है। इसकी रोपाई के 55 से 60 दिन बाद यह फल देना शुरू कर देता है।

विक्रम या पंजाबी बारहमासी नींबू की प्रजाति

विक्रम या पंजाबी बारहमासी नींबू की प्रजाति भी उन्नतशील किस्म की प्रजाति है, जो वर्ष में दो बार फल देती है। इसके पौधे की रोपाई जुलाई से अगस्त व फरवरी से मार्च माह में की जाती है। इसके पौधे पर गुच्छे में नींबू लगते हैं।

पीके एम 1 प्रजाति

नींबू की पीके एम 1 प्रजाति भी उन्नत किस्म की प्रजाति मानी जाती है। इसकी बुवाई का उपयुक्त समय जून जुलाई का महीना होता है। मानसून के मौसम में किसान इसकी खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके फल गोल ,मध्यम आकार के होते हैं।

चक्रधर किस्म का नींबू

चक्रधर किस्म का नींबू का पौधा उन्नतशील किस्म की प्रजाति का पौधा है, जो स्वाद में बेहद खट्टा होने के साथ ही बीज रहित होता है। यह किस्म पौधा रोपित करने के चौथे वर्ष फल देना शुरू कर देता है। इसकी रोपाई का सही समय जून जुलाई का महीना उपयुक्त समय माना जाता है।नींबू की

प्रमालिनि किस्म

उन्नतशील किस्म की प्रजातियों में प्रमालिनि किस्म अच्छी मानी जाती है। इसकी खेती करके किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसका एक पौधा 65 से 70 किलोग्राम तक पैदावार देता है। इसकी खेती करने का सबसे उपयुक्त समय जून जुलाई का महीना माना जाता है। किसान मानसून के मौसम में इसकी खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

 

 


Powered By Sangraha 9.0