अपने गार्डन में लगाएं ये फूल, रूम फ्रेशनर की नहीं पड़ेगी जरूरत

08 Oct 2025 17:41:41



नई दिल्ली। सब कोई चाहता है कि उसका घर हमेशा साफ-सुथरा और सुकून देने वाला लगे। शाम के समय लोग अक्सर घर में अगरबत्ती या धूपबत्ती जलाते हैं, जिससे हल्की खुशबू फैलती है। लेकिन इनसे निकलने वाला धुआं कई लोगों को एलर्जी देता है। वहीं, कुछ लोग रूम फ्रेशनर का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसकी तीखी महक भी कई बार परेशानी पैदा करती है।

घर के आस-पास ताजगी भरी महक

अगर आप अपने घर में एक नैचुरल और ताजगी भरी महक चाहते हैं, तो खुशबूदार पौधे जैसे मोगरा, रात की रानी, तुलसी या लेवेंडर जैसे पौधे लगाना अच्छा विकल्प है। ये न सिर्फ आपके घर को महकाएंगे, बल्कि वातावरण को भी ताजा बनाए रखेंगे। ऐसे भी आपने भी देखा होगा कि कई लोग अपने घर की बालकनी, सीढ़ियों के पास या दरवाजे के करीब पौधे लगाते हैं, जिनकी खुशबू पूरे घर को ताजगी से भर देती है। ये पौधे न तो महंगे होते हैं बल्कि जब आप घर पहुंचते हैं, तो इनसे निकलने वाली खुशबू से मन फ्रेश हो जाता है।

रजनीगंधा- मोगरा से फैलेगी खुशबू

चंपा के पौधे को सबसे ज्यादा खुशबू देने वाला पौधा माना जाता है, लेकिन इसकी तेज महक के कारण कभी-कभी जहरीले कीड़े-मकोड़े इसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। इसलिए अक्सर लोग इसे अपने गार्डन में नहीं लगाते है। इसके अलावा गुलाब, चमेली, रजनीगंधा, मोगरा, रात की रानी, गंधराज, पारिजात और अगस्त जैसे फूलों वाले पौधे भी काफी लोकप्रिय हैं। ये न सिर्फ घर को महकाते हैं, बल्कि इनके खूबसूरत फूल बगीचे की शोभा भी बढ़ाते हैं। खास बात ये है कि इन्हें आप गमले में भी आसानी से उगा सकते हैं और थोड़ी-सी जैविक खाद और नियमित देखभाल से ये लंबे समय तक खिलते रहते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0