हिमाचल प्रदेश के पांगी में भारी बर्फबारी से सेब बागवानों को नुकसान

08 Oct 2025 15:48:42


नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी बागवानों के लिए मुसीबत बन गई है। घाटी के 50 फीसदी बागवानों ने अभी अपने बगीचों से सेब की फसल निकालनी थी, लेकिन बर्फबारी होने से उनकी फसल बर्बाद हो गई।बर्फबारी के कारण सेब पेड़ से झड़ कर जमीन पर गिर गए। पांगी का सेब जिले के अन्य क्षेत्रों की तुलना में थोड़ा देरी से तैयार होता है। हालांकि, इस सेब की डिमांड काफी अधिक रहती है।बागवानों के अनुसार रविवार और सोमवार को हुई बर्फबारी के कारण पांगी में सेब की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। यदि सरकार ने बागवानों को इस नुक्सान के बदले में आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की तो उन्हें अपना परिवार पालना मुश्किल हो जाएगा।

बर्फबारी बागवानों के लिए कहर

 पांगी घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी यहां के बागवानों पर कहर बनकर टूटी है। जहां एक ओर लोग बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बागवानों की सालभर की मेहनत चंद घंटों में बर्बाद हो गई। घाटी के करीब 50 फीसदी से अधिक बागवानों ने अभी सेब की फसल का तूड़ान करनी थी, लेकिन बर्फबारी ने सेब के पेड़ों को झकझोर दिया और फल जमीन पर गिर गए।

पांगी के सेब का बाजार में मांग

बागवानों का कहना है कि बर्फ और नमी के चलते गिरे हुए सेब अब बाजार में बिकने लायक नहीं बचे। जिस फसल से उन्हें अच्छी कमाई की उम्मीद थी, अब उस फसल से उन्हे कोई फायदा नहीं मिल रहा है। पांगी घाटी का सेब का बाजार में डिमांड काफी अच्छी रहती है। इस बार बागवानों को उम्मीद थी कि उन्हें अच्छे दाम मिलेंगे, लेकिन बर्फबारी ने सेब उत्पादन को कम कर दिया

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0