
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला पूरी तरह से थम गया है। बीते दिनों भारी बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम में ठंड बढ़ गयी है। भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार , प्रदेश में 9 अक्टूबर यानी गुरुवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश और आकाशीय बिजली के गरज चमक की चेतावनी नहीं है।
यूपी के कई जिलों में आसमान रहेगा साफ
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसारलखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अलीगढ़, मथुरा, गोरखपुर, मिर्जापुर, कौशाम्बी, रायबरेली, अमेठी, कुशीनगरमें मौसम सामान्य रहेगा। यहां आसमान साफ होगा और दिन के समय धूप खिली रहेगी।
एनसीआर का मौसम का हाल
दिल्ली एनसीआर में 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक के दिनों में तापमान फिर से थोड़ा बढ़ेगा, जब अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21-22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाने की संभावना है। हालांकि, इन दिनों भी आसमान साफ रहने की संभावना के साथ ही किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह सुहावना बना रह सकता है। एनसीआर के लोग इस बदलते मौसम और शुद्ध हवा का पूरा आनंद उठा रहे हैं।