महाराष्ट्र ही नहीं, अब UP में हो रही है अंगूर की खेती

10 Nov 2025 10:31:55

नई दिल्ली। लासलगांव और निफाड़ क्षेत्र महाराष्ट्र का प्रमुख अंगूर उत्पादन क्षेत्र है। लेकिन उत्तर प्रदेश का बरेली अब अंगूर की खेती का नया केंद्र बनने जा रहा है। बरेली जिले के तिगरा गांव के किसान अनिल साहनी की कड़ी मेहनत का नतीजा है। दरअसल, अंगूर की खेती के लिए अनिल साहनी ने कई सालों तक जलवायु, मौसम और मिट्टी के अनुकूल ट्रायल और रिसर्च किया। वहीं नए-नए प्रयोग और तकनीक के जरिए बरेली के किसान अनिल ने हाईटेक ऑर्गेनिक नेचुरल फार्मिंग के जरिए अंगूर उत्पादन के क्षेत्र में नई इबारत लिख रहे हैं।

20 सालों तक किया अंगूर की खेती में ट्रायल

अनिल साहनी ने 20 साल पहले अंगूर की खेती का ट्रायल शुरू कर दिया था। वहीं 15 साल के करीब लग गए कि कौन सी अंगूर की वैरायटी यूपी के जलवायु में चल पाएंगी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक में जो वैरायटी हैं, वो यूपी के मौसम में नहीं चल पाएगी, इसलिए काफी समय मुझे इसके वैज्ञानिक रिसर्च में लग गया। साहनी के अनुसार 2023 में दो एकड़ में अंगूर की खेती शुरू की। उस समय 9 टन के करीब उत्पादन हुआ।

40 डिग्री तापमान में अंगूर की खेती

अनिल साहनी बताते है कि नासिक में किसानों को हर दिन अंगूर की फसल को रोगों से बचाने के लिए केमिकल का प्रयोग करते है, लेकिन बरेली में किसानों को इससे बड़ी राहत मिली है, वहीं खर्चा बचेगा। बरेली के किसान अनिल साहनी ऑर्गेनिक तरीके से 40 डिग्री से अधिक तापमान वाले क्षेत्र यूपी में अंगूर की बंपर फसल ली है। उन्होंने 4 बीघा में 32 टन तक उत्पादन हुआ है। अंगूर की खेती में आने वाले खर्च के सवाल पर अनिल ने बताया कि अब तक 70-80 लाख रुपये लग चुके है।

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0