
नई दिल्ली। नवंबर का महीना फूलों के लिए अच्छा माना जाता है। अब आपके गार्डन भी फूलों से महकने लगेंगे, जहां ठंड में बसंत जैसी बाहर घर में आने लगेगी, जिसके चलते यह पांच पौधे आपके घरों की शान बढ़ा देंगे। इतना ही नहीं यह फूल घर में ताजगी के साथ खुशनुमा रंग भी भर देंगे। नवंबर में फूल कई कारणों से विकसित होते हैं। यह मौसम में बदलाव के अनुकूल कुछ पौधों के लिए खिलने का एक स्वाभाविक समय है, जबकि कुछ अन्य पौधे जैसे कि गुलदाउदी और गेंदा को खास तौर पर नवंबर में लगाकर सर्दियों के मौसम के लिए तैयार किया जाता है।
गेंदा का फूल
गेंदा सबसे ज़्यादा फूलों में लगाने की लिस्ट में सबसे ऊपर होगा। इसकी देखभाल करना आसान है और यह सर्दियों में बहुत अच्छा लगता है। गेंदे के फूल पीले, हल्के भूरे और छोटे रंगों में आते हैं, जो घर की शोभा बढ़ाते हैं। जिन्हें गार्डन में लगाया जा सकता है।
घर के आंगन में लगाए पौधे
अगर आप सर्दियों में अपने घर या आंगन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं, तो पेटुनिया एक खास विकल्प हो सकता है। इसके फूल लाल, गुलाबी, बैंगनी, सफ़ेद और नीले रंगों में आते हैं। इन्हें धूप वाली जगह पर लगाना सबसे अच्छा होता है।
गुलदाउदी का फूल खिलता है
गुलदाउदी सर्दियों के मौसम का सबसे पसंदीदा फूल माना जाता है। इनके आकार और रंग अलग-अलग होते हैं, जो इन्हें देखने में बेहद खूबसूरत बनाते हैं। अगर इन्हें नवंबर में लगाया जाए, तो ये दिसंबर और जनवरी में खिलते हैं।
डहलिया लगाए
डहलिया काफी सुंदर फूल होता है। आप इन्हें गमले में या सीधे ज़मीन में लगा सकते हैं। डहलिया फूल के पौधे को लगाने का सबसे अच्छा समय नवंबर का महीना होता है। ये जनवरी से मार्च तक लगातार खिलते रहते हैं।