ठंड में घर की बालकनी में लगाएं रंग-बिरंगे कॉसमॉस के फूल

13 Nov 2025 17:28:44


नई दिल्ली।गार्डनिंग के शौक रखते है तो नवंबर का महीना आपके लिए बेहद खास है। ठंड का मौसम आते ही अब घर-आंगन और छतों पर कॉसमॉस का फूल सजाने का मौका मिल सकता है। यह फूल आकार में गेंदे जैसा दिखाई देता है। और देखने में बेहद आकर्षक होता है। इसकी खासियत यह है कि सर्दी के चार से छह महीने तक लगातार यह पौधा रंग-बिरंगे फूलों से लदा रहता है।

ठंड का मौसम सबसे बेस्ट

गार्डनिंग एक्सपर्ट के एकस्पर्ट के अनुसार कॉसमॉस का पौधा ठंड के मौसम के लिए सबसे बेस्ट है। इसे आसानी से घर के गार्डन या बालकनी में लगाया जा सकता है। इसके लिए 8 से 10 इंच का गमला पर्याप्त होता है। पौधे को गमले में लगाने के लिए पहले पॉलीथिन को फाड़कर मिट्टी में रखना होता है। इसके बाद गमले की मिट्टी तैयार करनी पड़ती है। इसमें काली मिट्टी, गोबर खाद और वर्मी कंपोस्ट का मिश्रण डालना जरूरी है।

खाद और कीटनाशक का रखे ध्यान

पौधे को अधिक पौष्टिक बनाने के लिए मिट्टी में नीम खली, सरसों खली, डीएपी, सुपर फास्फेट और बोन मिल मिलाना चाहिए। इससे पौधे की जड़ों को पोषण मिलेगा और फूल भी ज्यादा खिलेंगे। पौधे की सुरक्षा के लिए समय-समय पर देखभाल भी आवश्यक है। एक्सपर्ट राजेश ध्रुव बताते हैं कि हर 15 दिन के अंतराल में पौधे पर सोनाटा और हमला नामक स्प्रे करना चाहिए इससे पौधे ताजगी बनाए रखते हैं और रोगों व कीटों से सुरक्षित रहते हैं।

गमले में लगाने के 25 दिन बाद फूल आना शुरू

कॉसमॉस के पौधे को गमले में लगाने के लगभग 25 दिनों बाद इसमें फूल निकलना शुरू हो जाते हैं। इसके बाद पूरे चार महीनों तक रोजाना फूल मिलते रहते हैं। यही वजह है कि यह पौधा सर्दियों के बगीचे को रंग-बिरंगा और आकर्षक बना देता है।

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0