हिमाचल की धरती पर खिल रही है जपानी फल, बागवानों को मिल रही है बेहतर दाम

15 Nov 2025 10:52:56


नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में लगघाटी के बागवानों ने जापानी फल के उत्पादन में एक अलग पहचान बना ली है। लगघाटी के छुरला, डुघीलग, सूमा, भुट्टी आदि अग्रणी जापानी फल उत्पादक गांव बन चुके हैं। इसके साथ ही घाटी के कई गांवों में जापानी फल की अच्छी पैदावार हो रही है। लगघाटी से जिले में सबसे अधिक जापानी फल तैयार हो रहा है। जापानी फल की खेती से बेहतर मुनाफा मिलने के कारण इसका दायरा अब बढ़ने लगा है।

बागवानों का रुझान जापानी फल

युवाओं के लिए जापानी फल की खेती रोजगार के सबसे अच्छा जरिया बन गया है। युवा हर साल जापानी फल से अच्छी कमाई कर रहे हैं। जिले में जापानी फल सबसे आखिर में तैयार होने वाला फल है। इस समय अन्य फल नहीं होते हैं। ऐसे में व्यापारी भी जापानी फल को हाथों हाथ खरीदते हैं। ऐसे में बागवानों का रुझान जापानी फल की तरफ बढ़ रहा है।

जापानी फल में कम मेहनत

 जापानी फल में सेब के मुकाबले मेहनत कम करनी पड़ती है। इसमें हर साल फसल भी अच्छी होती है। बागवानी के जानकार एवं सेवानिवृत्त बागवानी उप निदेशक उत्तम पराशर के अनुसार जापानी फल को बागवान अब विकल्प के तौर पर देखने लगे हैं। बागवानों को जापानी फल
के बेहतर दाम मिल रहे हैं।
20 किलो की एक क्रेट 2000 से 2500 रुपये के बीच बिक रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0