दिल्ली-एनसीआर में AQI नहीं हो रहा कम, अभी और बढ़ेगा प्रदूषण

17 Nov 2025 10:16:33


नई दिल्ली। पिछले छह दिन से प्रदूषण से परेशान दिल्ली के लिए राहत की खबर नहीं है। अभी यहां प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिन तक राजधानी में प्रदूषण का स्तर गंभीर रह सकता है। हवाओं की गति में कमी आने और कम होते तापमान को इसका कारण बताया जा रहा है।

कई इलाकों में 400 पार

कई जगहों पर AQI अब भी 400 से अधिक है। इनमें आनंद विहार का एक्यूआई 408, अशोक विहार का 411, बवाना का 433, डीटीयू का 422, आईटीओ का 412, जहांगीरपुरी का 413, मुंडका का 404, नरेला का 414, नेहरू नगर का 406, पंजाबी बाग का 407, रोहिणी का 414, सोनिया विहार का 404, विवेक विहार का 415 और वजीरपुर का 416 रहा।

आने वाले दिनों में खराब रहेगी आबोहवा

पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 नवंबर तक प्रदूषण का स्तर गंभीर रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह गंभीर से बेहद गंभीर रह सकता है। रविवार को 5 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3 दिन तक इनकी गति कम रहने वाली है। इससे प्रदूषण बढ़ सकता है।

 

 





Powered By Sangraha 9.0