आपके गार्डन के गुलाब की खुशबू को भी फेल कर देगा मधुकामिनी का फूल

20 Nov 2025 17:37:48


नई दिल्ली। मधुकामिनी का फूल अपनी खूबसूरती के साथ ही खुशबू को लेकर भी जाना जाता है। मान्यता है कि यह भी पारिजात की तरह ही स्वर्ग से धरती पर आया है। जो, खिलने के बाद इतना ज्यादा महकता है कि हर जगह अपनी सुगंध से महका देता है। माधुकामिनी को ऑरेंज जैस्मीन भी कहा जाता है, इसमें सफेद रंग के खूबसूरत फूल गुच्छे में खिलते हैं।

इत्र जैसा खुशबू देता है मधुकामिनी

यह फूल बालकनी, गार्डन और गमलों के लिए एक अलग पहचान रखता है। जो, एक अच्छे इंडोर और आउटडोर पौधों की लिस्ट में आता है। अब अगर आप चाहते हैं कि आपका घर पूरे साल इत्र जैसी खुशबू सा महकता रहे तो सर्दियों के मौसम में मधुकामिनी का पौधा लगा सकती हैं। वैसे तो इस पौधे को लगाने का सही समय फरवरी से सितंबर के बीच का माना जाता है। लेकिन यह पूरे साल खिलता है तो आप ठंड में उगा सकते हैं।

मधुकामिनी करता है मन को शांत

मधुकामिनी का पौधा मन को शांत कर मानसिक तनाव और टेंशन को दूर करने के लिए भी जाना जाता है। इसे लगाने के लिए अच्छे जल निकासी वाले गमले का सिलेक्शन करना चाहिए। यह पौधा गीली मिट्टी में खराब हो जाता है, इसलिए गमले के नीचे छेद होना बहुत जरूरी है।

मधुकामिनी के पौधे को आप नर्सरी से खरीद सकते है

मधुकामिनी के पौधे को आप नर्सरी से छोटे साइज में लगाकर बड़े गमले में उगा सकते हैं। या फिर बीज की मदद से भी डायरेक्ट भी डायरेक्ट लगा सकते हैं। इस पौधे को लगाने के बाद सुबह और दोपहर की धूप जरूर दिखाएं। अच्छी ग्रोथ के लिए धूप, पानी और देखभाल की जरूरत होती है।

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0