गमले में उगाएं ये 5 फूल, महक उठेगा आपके घर के आसपास के वातावरण

20 Nov 2025 17:18:53



नई दिल्ली। फूलों को लगाने से आसपास का वातावरण सुगंधित और सुखद बना रहता है, क्योंकि फूल वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों  को छोड़ते हैं जो खुशबू पैदा करते हैं। यह सुगंध वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ मन को भी शांति और सकारात्मकता प्रदान करती है।

गेंदा के फूल

गेंदा का फूल गमले में लगाने के लिए सबसे आसान और जल्दी तैयार होने वाला पौधा है इसे लगाने के लगभग 45 से 60 दिनों में फूल खिलने लगते हैं गेंदा ज्यादा देखभाल नहीं मांगता और इसकी खूशबू कीटों को भी दूर रखती है यही कारण है कि इसे लोग सबसे ज्यादा पसंद करते है

पेटूनिया के फूल

पेटूनिया भी गमले के लिए बेहतरीन फूल है। यह ठंडी और हल्की धूप में अच्छी तरह बढ़ता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह लगातार कई महीनों तक रंग-बिरंगे फूल देता रहता है। पेटूनिया के फूल घर की सजावट के लिए बेहद सुंदर लगते हैं।

गुलदाउदी

गुलदाउदी एक और लोकप्रिय विकल्प है। अगर अक्टूबर-नवंबर में लगाया जाए, तो दिसंबर-जनवरी तक इसमें ढेर सारे फूल आ जाते है। यह पौधा गमले में खूब अच्छा पनपता है और सर्दियों में घर को रंगीन बना देता है।

गुलाब के फूल

गुलाब गमले के लिए हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहा है। हालांकि, गुलाब को थोड़ा समय लगता है, लेकिन इसकी कलम से पौधा लगाकर गमले में तैयार करना आसान है। एक बार पौधा जम जाने के बाद सालों साल फूल देता रहता है।

कोसमॉस और सूरजमुखी

कोसमॉस और सूरजमुखी की छोटी किस्में भी गमले में आसानी से उगाई जा सकती हैं। इसकी जल्दी बढ़वार होती हैं और लगभग डेढ़ से दो महीने में फूल देने लगती हैं। इसका फूल कई प्रकार से उपयोगी हैं।

जल्दी खिलने वाला लगाएं फूल

गमले में ऐसे फूल लगाना, जो जल्दी खिल उठें। यह न केवल घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि मन को भी सकारात्मक ऊर्जा देते है। बस सही मौसम में पौधों को लगाकर थोड़ी देखभाल कीजिए और कुछ ही दिनों में आपका गमला फूलों से भर जाएगा और आपके आसपास का वातावरण भी सुगंधित हो सकता हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0