इस फूल के एक बंडल की कीमत 40 हजार रुपये, डिमांड इतनी की आगरा के 60 गांवों में हो रही है खेती

21 Nov 2025 17:07:14



नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगरा में खेतों में ग्लेडियोलस के लाल, बैंगनी, सफेद एवं पीले रंग के फूलों के साथ किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान फूलों को दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, नोएडा तक की मंडियों में भेज रहे हैं। साल दर साल फूलों की मांग बढ़ने के साथ खेती का दायरा भी बढ़ रहा है। बाह के 60 से ज्यादा गांवों के किसान परंपरागत खेती छोड़ कर फूलों की खेती करने लगे हैं। इससे उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है।

10 बीघा में ग्लेडियोलस की खेती

बिजौली के किसान सोबरन सिंह ने बरपुरा के किसान रामप्रकाश कुशवाह के अनुसार, दो बीघा खेत में ग्लेडियोलस के फूलों की खेती से शुरुआत की थी। अब 8 से 10 बीघा जमीन पर फूलों की खेती कर रहे हैं। ग्लेडियोलस के फूल 10 से 14 दिन तक खिले रहते हैं। इसलिए मुंबई की मंडी तक आसानी से खप जाते हैं। शानदार रंग, आकर्षक आकार, उत्कृष्ट एवं गुणवत्ता की वजह से इन फूलों का प्रयोग ज्यादातर सजावट में किया जाता है।

60 गावों में ग्लेडियोलस की खेती 

कट फ्लावर के रुप में गमलों एवं गुलदस्तों में लगाए जाते हैं। 100-120 रुपये प्रति बंडल तक फूल बिके रहे हैं। प्रति बीघा औसतन 25 हजार रुपये की लागत आती है। 1000-1200 बंडल की पैदावार होती है। प्रति बीघा तीन गुना से ज्यादा मुनाफा होता है। इसलिए खेती का दायरा बढ़ता जा रहा है।  60 गांवों में 600 एकड़ में ग्लेडियोलस के फूलों की खेती हो रही है।

इन गांव में फूलों की हो रही है खेती

मढ़ेपुरा, समोखीपुरा, बर का पुरा, क्वारी, सामरेमऊ, खेड़ा देवीदास, पहाड़पुरा, सन्नपुरा, तरासों, सहाबरायपुरा, क्यारी, रीछापुरा, रूपपुरा, हिंगोट खेड़ा, सीतापुर, रेंका, चांगोली, मझटीला, जैतपुर, मुढि़यापुरा, पार्वतीपुरा, गुंगावली, भदरौली, चौंसिगी, रजपुरा, कनेंरा, डेरक, प्रतापपुरा, आम का पुरा आदि।

 


Powered By Sangraha 9.0