हिमाचल में किन्नू 12, माल्टा, संतरा, गलगल 10 रुपये में बिकेगा, 21 नवंबर से 15 फरवरी तक फलों को बेच सकेंगे बागवान

22 Nov 2025 13:51:06

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में किसान 21 नवंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक खेतों में तैयार किन्नू, माल्टा, संतरा और गलगल की फसल को बेच सकेंगे। किन्नू, माल्टा, संतरा की बी और डी ग्रेड के किसानों को 12 रुपये प्रति किलो दाम मिलेंगे। गलगल के दाम सरकार की ओर से 10 रुपये प्रति किलो तय किए हैं। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से प्रदेश भर में कुल 54 फल विक्रय केंद्र खोले गए हैं। कांगड़ा में 21, मंडी में 13, ऊना में पांच, हमीरपुर में पांच, बिलासपुर में पांच, सिरमौर में दो, सोलन में दो और कुल्लू जिला में एक केंद्र खोला गया है।

बागवान तय दामों पर बेंच सकेंगे

सरकार की ओर से चलाई गई मंडी मध्यस्थता योजना में किसान अपने सिट्रस फलों को तय दामों पर बेच सकेंगे। इसके लिए हिमफेड और एचपीएमसी की ओर से इन फलों को खरीदा जाएगा। इसकी अधिसूचना विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। ग्रेड बी में किन्नू, माल्टा, संतरा का आकार 51 एमएम तक होना चाहिए और फल में किसी प्रकार का कट या कीड़ा नहीं होना चाहिए। इसकी तरह ग्रेड सी में फल का आकार 40 से 50 एमएम के बीच होना चाहिए। इसके अलावा गलगल का कोई ग्रेड तय नहीं किया गया है।

54 केंद्रों पर फल खरीद सकेंगे

सरकार और विभाग की ओर से सिट्रस फलों की खरीद के लिए प्रदेश भर में 54 केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों में किन्नू, माल्टा, संतरा का दाम 12 रुपये और गलगल का दाम 10 रुपये प्रति किलो तय किया गया है। 21 नवंबर, 2025 से 15 फरवरी, 2026 तक किसान इन केंद्रों में अपने फल बेच सकते हैं। कांगड़ा,बैजनाथ, भोग्रवां, बनखंडी, भेडू महादेव, ढलियारा, डाडासीबा, इंदपुर, जाच्छ, ज्वालामुखी, जवाली, कंदरोड़ी, खुंडियां, कस्बा कोटला, लंज, लंबागांव आदी केंद्रो पर पर बागवान अपने फलों को बेंच सकेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0