गेंदे की ये 3 किस्में इस किसान के लिए बनीं वरदान

22 Nov 2025 15:57:42


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सर्दियों के साथ गेंदे की खेती जोर पकड़ लेती है। यूपी के गोंडा स्थित विकासखंड नवाबगंज का एक किसान इसकी खेती में महारत हासिल कर चुका है। वजह है आधुनिक तरीके से की जा रही गेंदे के फूलों की खेती, जिससे वह हर साल हजारों रुपये की कमाई कर रहा है। बढ़ती डिमांड और लगातार अच्छे दाम मिलने के कारण यह खेती लाभ का बड़ा साधन बन गई है। गोंडा का अयोध्या से सटे होने के कारण हमारे फूल की सप्लाई वहां खूब होती है। संतोष ने अपनी किस्मत खेती किसानी में आजमाई। पहले वो पारंपरिक तरीके से खेती करते थे, लेकिन उनको गोंडा के उद्यान विभाग अधिकारी रश्मि शर्मा ने फूल की खेती के लिए प्रेरित किया और गेंदे की पौध भी उपलब्ध कराई।

पांच बीघा में गेंदा फूल की खेती

परंपरागत खेती जैसे धान, गेहूं और दालें उगाते थे लेकिन बढ़ती लागत और कम मुनाफे के कारण उन्हें बेहतर विकल्प की जरूरत पड़ी। इस दौरान उन्होंने आसपास के जिलों में फूलों की खेती का ट्रेंड बढ़ता देखा। फिर उद्यान विभाग की मदद से पहले कम जमीन पर गेंदे की खेती का प्रयोग शुरू किया और अब इस समय पांच बीघा में गेंदा लगा रखा है।

कितना लागत, कितना मुनाफा

गेंदे की खेती कम समय में तैयार हो जाती है। कम पानी में भी बढ़िया उत्पादन देती है और कटाई के बाद तुरंत बिक जाती है। गेंदे की खेती 6 महीने की होती है। संतोष बताते हैं कि एक एकड़ में लगभग 50 से 60 हजार रुपये की लागत आती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0