दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, सांसों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

23 Nov 2025 11:19:13


नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का संकट बना हुआ है, जिससे लोगों की सांसों पर खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली में आज भी हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड  के सुबह सात बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह राजधानी के अधिकांश इलाकों में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 400 के पार दर्ज हुआ। नोएडा-गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। आनंद विहार में एक्यूआई 429 दर्ज किया गया, जबकि अशोक विहार में यह स्तर 420 रहा। आया नगर में एक्यूआई 339 मापा गया। बवाना में प्रदूषण स्तर 432, बुराड़ी में 402, और डीटीयू क्षेत्र में 399 दर्ज किया गया।

आनंद विहार में एक्यूआई 429 दर्ज

आनंद विहार में एक्यूआई 429 दर्ज किया गया, जबकि अशोक विहार में यह स्तर 420 रहा। आया नगर में एक्यूआई 339 मापा गया। बवाना में प्रदूषण स्तर 432, बुराड़ी में 402, और डीटीयू क्षेत्र में 399 दर्ज किया गया। द्वारका का AQI 386 और आईटीओ का 388 रहा। जहांगीरपुरी में प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक रहा, जहां एक्यूआई 437 दर्ज किया गया। मुंडका में यह 413, नजफगढ़ में 338, पंजाबी बाग में 412 और रोहिणी में 438 तक पहुंच गया। आरके पुरम में एक्यूआई 396 जबकि वजीरपुर में यह राजधानी के सबसे खराब स्तरों में शामिल 448 दर्ज किया गया।

नोएडा का एक्यूआई 400 से ज्यादा

नोएडा में भी कई इलाकों में 400 से ज्यादा एक्यूआई पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सेक्टर 125 में 436, सेक्टर 1 इलाके में 388 और सेक्टर 62 इलाके में 370, सेक्टर 116 इलाके में 388 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

गुरुग्राम में इतना दर्ज किया गया एक्यूआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गुरुग्राम के एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी में 325 एक्यूआई दर्ज किया गया है। सेक्टर 51 इलाके में 324, टेरी ग्राम में 212, विकास सदन में 287 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0