छात्रों ने सीखी स्ट्रॉबेरी उत्पादन की नई तकनीक

29 Nov 2025 17:38:56

 

नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में विकसित हाइड्रोपोनिक स्ट्रॉबेरी तकनीक के बारे में छात्र-छात्राओं ने जानकारी ली। भगवानपुर इंटर कॉलेज के करीब 86 विद्यार्थियों ने विभाग का भ्रमण कर मिट्टी रहित खेती की आधुनिक विधि के बारे में जानकारी प्राप्त की। विभाग की वैज्ञानिक डॉ् निधि सिंह ने बताया कि हाइड्रोपोनिक सिस्टम में स्ट्रॉबेरी उत्पादन का कार्य चल रहा है। छात्रों को बताया गया कि इस तकनीक की खासियत यह है कि पौधों की वृद्धि नियंत्रित पोषक घोल के माध्यम से होती है। जिससे कम जगह में अधिक उत्पादन संभव है।विभागाध्यक्ष प्रो आर एस सेंगर ने बताया कि कुलपति डॉ के के सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में पहली बार शिक्षकों को सीड मनी परियोजनाएं दी गई हैं। भ्रमण के दौरान छात्र- छात्राओं ने अन्य प्रयोगशालाओं का भी दौरा किया। इस दौरान प्रवेश कुमार, ऋतिका गुप्ता, शोभा पाल आदि मौजूद रहे।

स्ट्रॉबेरी की खेती एक मुनाफे का सौदा

स्ट्रॉबेरी की खेती एक मुनाफे का सौदा हो सकती है, खासकर अगर सही प्रबंधन और तकनीकी तरीकों का उपयोग किया जाए। इसकी मांग अच्छी है और यह कम समय में अच्छी पैदावार दे सकती है, जिससे प्रति एकड़ अच्छा मुनाफा हो सकता है। हालांकि, इसकी खेती में निवेश और मेहनत भी अधिक होती है।


Powered By Sangraha 9.0