
नई दिल्ली। इस प्रृथ्वी पर कई प्राकृतिक चमत्कार है, लेकिन कुछ ऐसे भी है जो समय की हर सीमा को तोड़कर आज भी हमारे सामने खड़े हैं। ऐसा ही एक चमत्कार है दुनिया का सबसे पुराना जीवित पेड़, एक ऐसा पेड़ जिसने साम्राज्यों का उदय और पतन देखा है।मौसम की मार सहे और हजारों साल से पृथ्वी के बदलते रूप को अपनी आंखों से देखा। यह पेड़ सिर्फ एक जीव नहीं, बल्कि प्रकृति का इतिहास है।
हजार साल पुराना मेथुसेलाह
कैलिफोर्निया के व्हाइट माउंटेंस में स्थित यह पेड़ मेथुसेलाह कहलाता है। इसकी उम्र लगभग 4,853 वर्ष मानी जाती है। यानी यह पेड़ तब भी था जब मिस्र में गिजा के पिरामिड बनाए जा रहे थे। सोचिए, इतना प्राचीन पेड़ आज भी जीवित है, यह अपने आप में किसी रहस्य से कम नहीं।मेथुसेलाह Bristlecone Pine प्रजाति का पेड़ है, जो बेहद कठिन परिस्थितियों में भी जीवित रह सकता है।
क्या यह पेड़ वास्तव में सबसे पुराना है
हाल ही में चिली के जंगलों में एक और पेड़ ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया है। अलरेस मिलेनारियो, जो Fitzroya cupressoides प्रजाति का है, उसकी उम्र भी लगभग 5,000 वर्ष होने का अनुमान लगाया गया है।हालांकि, इसकी उम्र पारंपरिक तरीके से नहीं बल्कि कंप्यूटर मॉडल और वैज्ञानिक अध्ययन से जानी जा रही है।