किसानों-बागवानों को बताए प्राकृतिक खेती के फायदे

30 Nov 2025 09:51:29



नई दिल्ली। विकास खंड कुवपी की ग्राम पंचायत भालू के भराड़ी गांव में कृषि विभाग के कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) के बैनर तले किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसान सलाहकार समिति कुपवी के अध्यक्ष तुलसी राम जमालटा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कृषि विभाग चौपाल के विषयवाद विशेषज्ञ लायक राम हेटा, बागवानी अधिकारी कुंदन जनदेव, पशुपालन विभाग से देवेंद्र चौहान, आतमा कुपवी के खंड तकनीकी अधिकारी डॉ. नितेश कुमार, सहायक तकनीकी अधिकारी विकास चौहान ने सगोष्ठी में उपस्थित स्वयं सहायता समूह एवं महिला मंडल की सदस्यों सहित किसानों और बागवानों को सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी।

बागवानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान

 किसानों को राजीव गांधी प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया। विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने किसानों, बागवानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए इसके लाभ बताए। कार्यक्रम में समिति सदस्य सुखविंद्र चौहान, वीरेंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत मालत के प्रधान गोपाल भागटा, पूर्व प्रधान सुरेंद्र मधाईक, पंचायत समिति सदस्य देवी राम शर्मा, धार चांदना पंचायत के वार्ड सदस्य मान सिंह चौहालटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

                                               

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0