500 रुपये किलो वाली स्ट्रॉबेरी को सर्दियों में अपने घर में उगाएं

16 Dec 2025 16:07:25

नई दिल्ली।स्ट्रॉबेरी एक बहुत ही मीठा और रसीला फल है, जिसे बच्चे और बड़े सभी बहुत पसंद करते हैं। सर्दियों में यह फल बाजार में मिलता है, लेकिन इसकी कीमत 100 से 500 रुपये किलो तक होती है। इसलिए हर कोई इसे रोज नहीं खरीद पाता। अच्छी बात यह है कि स्ट्रॉबेरी को आप अपने घर में गमले या छोटे से बगीचे में बहुत आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए ज्यादा जगह या मेहनत की जरूरत नहीं होती। यह आसानी से कम देखभाल में भी आपके गमले में खिल सकता हैं।

स्वाद में होती है मीठी

स्ट्रॉबेरी स्वाद में मीठी होती है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन के पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। यह फल बच्चों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

गहरा गमला लें

स्ट्रॉबेरी उगाने के लिए गहरा गमला लें, ताकि उसकी जड़ें अच्छे से फैल सकें। गमले के नीचे छेद होना चाहिए, जिससे पानी बाहर निकल जाए। मिट्टी हल्की और साफ होनी चाहिए। आप आधी बागवानी मिट्टी और आधा खा मिलाकर गमले में भर सकते हैं।

नर्सरी से खरीदे पौधे

स्ट्रॉबेरी उगाने का सबसे आसान तरीका है नर्सरी से छोटा पौधा खरीदना। इससे फल जल्दी आते हैं। अगर आप बीज से उगाना चाहते हैं, तो बीज को मिट्टी में हल्का दबाएं और थोड़ा पानी दें। बीज से पौधा बनने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है।

6 से 8 घंटे धूप चाहिए

स्ट्रॉबेरी के पौधे को रोज़ 6 से 8 घंटे धूप चाहिए। इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें जहाँ अच्छी धूप आती हो। हवा भी आती रहे, इससे पौधा अच्छा बढ़ता है।  स्ट्रॉबेरी के पौधे को रोज़ थोड़ा-थोड़ा पानी देना जरूरी है। मिट्टी हमेशा हल्की गीली रहनी चाहिए।

ऑर्गेनिक दवा का करें इस्तेमाल

स्ट्रॉबेरी के पौधे से कभी-कभी नई टहनियाँ निकलती हैं। इन्हें काट देने से पौधा ज्यादा फल देता है। अगर पौधे पर कीड़े लग जाएँ, तो नीम के पानी या ऑर्गेनिक दवा का इस्तेमाल करें।

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0