बोनसाई पेड़ की छटाई कैसे करें, जानें इसके आसान तरीका

19 Dec 2025 18:15:29

नई दिल्ली।अगर आप अपने गार्डन के बोनसाई के पेड़ में खूबसूरती उसकी सही देखभाल और छटाई पर निर्भर करती है। यह एक साधारण पौधा नहीं, बल्कि एक जीवित कला है जो आपके घर की सुंदरता और सकारात्मक ऊर्जा दोनों बढ़ाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बोनसाई पेड़ की छंटाई क्यों जरूरी होती है? दरअसल, नियमित छटाई से पौधा सही आकार में रहता है, उसकी नई शाखाएँ मजबूत बनती हैं और वह लंबे समय तक हरा-भरा बना रहता है। छटाई के बाद बोनसाई की देखभाल भी बेहद अहम होती है, ताकि पौधे को फिर से बढ़ने के लिए सही पोषण और वातावरण मिल सके।

बोनसाई पेड़ की छटाई क्यों करनी चाहिए

छटाई केवल बोनसाई का आकार ठीक करने के लिए नहीं होती, बल्कि यह पौधे को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने की प्रक्रिया है। नियमित छटाईसे बोनसाई लंबे समय तक जीवंत और आकर्षक बना रहता है। चलिए जानते हैं बोनसाई पेड़ की छंटाई क्यों जरूरी होती है।

सही आकार बनाए रखने के लिए छटाई से पेड़ का आकार संतुलित और आकर्षक बना रहता है।

नई शाखाओं की वृद्धि के लिए पुरानी या कमजोर शाखाएँ हटाने से नई टहनियाँ जल्दी से ग्रो होने लगती हैं।

धूप और हवा का सही प्रवाह अतिरिक्त शाखाएँ हटाने से धूप और हवा पूरे पौधे में अच्छे से पहुँच पाते हैं।

मजबूत तने और जड़ों का विकास छटाई से पौधे की ऊर्जा मुख्य भागों में केंद्रित होती है, जिससे तना और जड़ का विकास अच्छे से होता है।

संक्रमण से बचावसंक्रमित हिस्से हटाने से पौधा संक्रमण और फफूंदी से बचा रहता है।

फूल और पत्तों की गुणवत्ता में सुधार नियमित छटाई से पत्ते चमकदार और फूल स्वस्थ दिखते हैं।

लंबे समय तक हरा भरा छटाई से पौधा संतुलित रूप से बढ़ता है और अधिक वर्षों तक हरा-भरा रहता है।

सूखी टहनी या पत्ते हटा दें

बोनसाई पौधे से सूखी, पीली या सड़ी हुई पत्तियाँ और टहनियों को हटा दें। यह न केवल पेड़ को स्वस्थ रखता है, बल्कि नई शाखाओं को बढ़ने में सहायक भी होता है।

 बड़ी और घनी शाखाओं को हटाएं

अगर बोनसाई में बहुत घनी या बड़ी शाखाएँ हैं, तो उन्हें सावधानी से काट दें। इससे पेड़ के अंदर तक हवा और रोशनी पहुँच पाती है। ज्यादा घनी शाखाएँ न केवल बढ़वार रोकती हैं, बल्कि पौधे के आकार को भी बिगाड़ती हैं।

 


Powered By Sangraha 9.0