
नई दिल्ली। रोज़ सोसाइटी ऑफ़ आंध्र प्रदेश द्वारा विजयवाड़ा नगर निगम के सहयोग से 8वां रोज और एग्रीहॉर्टिकल्चर शो का आयोजन किया जा रहा है। 8वां रोज और एग्री हॉर्टिकल्चर शो का शुभारंभ 5 दिसंबर को किया जाएगा, जिसका समापन 8 दिसंबर को होगा। यह शो सुबह 9 से शुरु होगा और रात 9 बजे तक चलेगा। रंग-बिरंगे फूलों का दीदार करने के लिए आप इस शो में जा सकते हैं, या अपने घर के बगीचे के लिए तरह-तरह के फूल खरीद सकते हैं। प्रदर्शनी में गुलाब, जरबेरा, और लिली जैसे कई प्रकार के फूल देखने को मिलेंगे। आप चाहें तो बालकनी के लिए गमले या फूलों के पौधे ला सकते है।
अनेक प्रकार के पौधों का करेंगे दीदार
इस शो का आयोजन पिन्नामनेनी पॉलीक्लिनिक रोडसिद्धार्थ होटल मैनेजमेंट कॉलेज ग्राउंड में किया जा रहा है। रोज़ सोसाइटी ऑफ़ आंध्र प्रदेश द्वारा विजयवाड़ा नगर निगम के सहयोग से शो का आयोजन किया जा रहा है उसका नाम 8वां रोज और एग्री हॉर्टिकल्चर शो नाम दिया गया है। इस शो में फल, फूल, सब्जियां और अन्य पौधे प्रदर्शित किए जाएंगे। यह शो बागवानी की कला को बढ़ावा देने, नई तकनीकों को प्रस्तुत करने और बागवानी से जुड़े लोगों को एक साथ लाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
अनेक प्रकार के गमले मिलेंगे
इस शो में आपको विभिन्न प्रकार के गमले मिलेंगे, जैसे टेराकोटा, सिरेमिक, प्लास्टिक या सजावटी सामग्री से बने गमले, जो इनडोर और आउटडोर पौधों के लिए उपयुक्त हैं। आपको विभिन्न आकार और डिज़ाइन के गमले भी मिलेंगे, जिनमें पारंपरिक गोल आकार से लेकर आधुनिक डिज़ाइन तक शामिल हैं।