सास ने तैयार की बगिया, बहू बढ़ा रही आभा

22 Dec 2025 16:49:51

नई दिल्ली।हरियाणा के रोहतक सुभाष नगर के रहने वाली गृहिणी आभा राणा का घर अंदर से ही नहीं बल्कि बाहर से भी हरा-भरा नजर आता है। घर के बाहर से लेकर आंगन, सीढि़यों व छत तक हरियाली ही हरियाली है। प्रकृति से उनके जुड़ाव का हर कोई कायल है और उनकी बगिया की सराहना करता है। बल्लभगढ़ में जन्मी आभा बताती हैं कि 40 साल पहले उनकी शादी रोहतक के सुभाष नगर निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह राणा से हुई थी। उस समय सास चांद कौर राणा ने आंगन में 50 गमलों की छोटी सी बगिया बनाई हुई थी।

प्रकृति से उनके जुड़ाव का हर कोई कायल

बल्लभगढ़ में जन्मी आभा बताती हैं कि 40 साल पहले उनकी शादी रोहतक के सुभाष नगर निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह राणा से हुई थी। उस समय सास चांद कौर राणा ने आंगन में 50 गमलों की छोटी सी बगिया बनाई हुई थी। स्नातक पास आभा काफी समय तक हिमाचल प्रदेश के शिमला में रह चुकी हैं। उनको हरा-भरा वातावरण पसंद है। प्रकृति से इसी जुड़ाव के चलते उन्होंने 30 साल पहले इस बगिया को विस्तार देने शुरू किया। इसमें पति वीरेंद्र ने भी उनका साथ दिया।वे जब भी शहर से बाहर जाती हैं तो कोई न कोई पौधा लेकर आती हैं।वे रोहतक के अलावा, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, गुरुग्राम, दिल्ली आदि स्थानों की नर्सरियों से पौधे ला चुकी हैं।

पति वीरेंद्र ने 58 साल पहले लगाया था पौधा

आभा के अनुसार पौधों से उनका केवल लगाव ही नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी है। इसी बगिया में पति वीरेंद्र सिंह ने लगभग 58 साल पहले यानी जब वे 10 वर्ष के थे तो एक जेड प्लांट लगाया था। वह पौधा आज भी सुरक्षित है।

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0