
नई दिल्ली।प्रकृति ने हर पौधे को मिट्टी से पोषण लेने की अद्भुत क्षमता दी है। कई पौधे बिना खाद डाले भी केवल मिट्टी के खनिज और प्राकृतिक नमी से स्वस्थ रहते हैं। ऐसे पौधे बगीचे में कम देखभाल में भी हरे भरे बने रहते हैं। आइये जानते हैं कि, बिना खाद या उर्वरक के पौधे मिट्टी से पोषक तत्व कैसे प्राप्त करते हैं।ये पौधे मिट्टी में मौजूद नमी और मिनरल्स को सीधे सोख लेते हैं। जड़ों की खास संरचना मिट्टी से बेसिक पोषण लेने में मदद करती है।मोटी पत्तियों वाले पौधे (जैसे एलोवेरा, स्नेक प्लांट) नमी को स्टोर कर लेते हैं।ये पौधे मिट्टी के सूक्ष्मजीवों के साथ प्राकृतिक संतुलन बनाते हैं।
गेंदे का पौधा
गेंदा एक ऐसा पौधा है जो सामान्य मिट्टी में भी आसानी से उग जाता है और ज्यादा खाद की जरूरत नहीं होती। इसकी जड़ें मिट्टी से आवश्यक पोषण को प्रभावी ढंग से सोख लेती हैं। गेंदा धूप और हल्की नमी में तेजी से बढ़ता है। यह पौधा न सिर्फ बगीचे को सुंदर बनाता है बल्कि मिट्टी में मौजूद कीटों को भी दूर रखता है। गेंदा बिना विशेष देखभाल के भी हरा-भरा और फूलों से लदा रहता है।
तुलसी का पौधा
तुलसी धार्मिक और औषधीय दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधा है। यह बिना खाद के भी सामान्य गार्डन मिट्टी में अच्छी तरह से बढ़ता है। तुलसी की जड़ें मिट्टी से पोषण को तेजी से अवशोषित करती हैं और इसे कम पानी की भी जरूरत होती है। यह पौधा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में उपयोगी है और घर के वातावरण को शुद्ध करता है। तुलसी की देखभाल आसान है और यह सालभर ताजा पत्तियां देता है।
मनी प्लांट
मनी प्लांट सबसे आसान और
तेजी से बढ़ने वाला पौधा माना जाता है। इसे बिना खाद और खास मिट्टी के भी सिर्फ पानी
में लगाया जा सकता है। इसकी बेल जैसी संरचना किसी भी जगह को सुंदर बना देती है।
मनी प्लांट इनडोर और आउटडोर दोनों जगह लगाया जा सकता है।
एलोवेरा
पोथोस
पोथोस, जिसे मनी प्लांट की एक किस्म भी माना जाता है, बहुत कम देखभाल में भी शानदार ग्रोथ करता है। इसे खाद की बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं होती। इसकी बेल जैसी पत्तियां घर की सजावट में चार चांद लगा देती हैं। यह पौधा हवा को शुद्ध करने की क्षमता भी रखता है।
गुलाब का पौधा
गुलाब को सुंदर फूलों का राजा कहा जाता है।हालांकि गुलाब के लिए खाद लाभकारी होती है, लेकिन यह पौधा बिना अधिक खाद के भी मिट्टी से आवश्यक पोषण लेकर ग्रोथ कर सकता है। नियमित धूप और पानी के सहारे गुलाब पौधा लंबे समय तक फूल देता है।