
नई दिल्ली।अगर आप अपने घर या ऑफिस को हरियाली के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा से भरना चाहते हैं, तो लकी बम्बू प्लांट घर में कैसे लगाएं यह जानना बेहद जरूरी है। यह पौधा न केवल सुंदर दिखता है बल्कि, वास्तु के अनुसार भी बहुत शुभ माना जाता है। बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि, लकी बम्बू कैसे लगाते हैं और इसे पानी में या मिट्टी में कैसे उगाया जाए।इनडोर गार्डन के शौकीनों के लिए लकी बांस लगाने का सही तरीका जानना एक आसान शुरुआत हो सकती है। इसे लगाने में ज्यादा जगह या मेहनत की जरूरत नहीं होती और थोड़ी-सी देखभाल से यह वर्षों तक ताजगी और खुशहाली बनाए रखता है।
लकी बम्बू लगाने के लिए आवश्यक सामग्री
लकी बम्बू प्लांट
आप नर्सरी या ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।
गमला या कांच का जार
पौधा लगाने के लिए 6 इंच का गमला या जार, आप अपनी आवश्यकता अनुसार साइज चुन सकते हैं। लेकिन पॉट में ड्रेनेज होल जरूर हों, ताकि पौधे की जड़ें सड़े नहीं।
मिट्टी या स्वच्छ पानी
अच्छी जल निकासी वाली उपजाऊ मिट्टी या पानी (अगर उगाते हैं तो)।
कैंची/प्रूनर
छटाई करने के लिए।
अन्य गार्डनिंग टूल्स
अन्य गार्डनिंग काम करने के लिए।
लकी बम्बू प्लांट को कैसे लगाएं
आप अपने घर पर या ऑफिस में लकी बम्बू प्लांट को आसानी से उगा सकते हैं। यहाँ हम लकी बांस को पानी और मिट्टी में कैसे लगाते हैं, के बारे में जानेंगे।
लकी बम्बू प्लांट पानी में कैसे लगाएं
अगर आप इस पौधे को पानी में उगाना चाहते हैं, तो इसके लिए पारदर्शी फूलदान या सुंदर कांच का बर्तन चुनें।
अब बर्तन में सफेद या रंगीन कंकड़ डालें और यह सुनिश्चित करें कि, बांस के वजन और ऊंचाई के कारण बर्तन नीचे न गिरे।
लगाने के लिए स्वस्थ पौधे को चुनें।
अब लकी बम्बू के पौधे को कांच के बर्तन में रखें और डिस्टिल्ड वाटर या 24 घंटे पुराने नल के पानी का उपयोग करें। लकी बांस को ग्रो करने के लिए कम से कम 1 से 3 इंच पानी बर्तन में रहे, इतना की पौधे की जड़े इसमें डूबी रहें। इसके अलावा आप लिक्विड खाद की कुछ बूंदे पानी में मिला सकते हैं, ताकि पौधा अच्छे से ग्रो कर सके।