क्या आप जानते हैं?, इनडोर पौधे प्रकाश संश्लेषण कैसे करते हैं और जिंदा कैसे रहते हैं

23 Dec 2025 17:04:24

नई दिल्ली।पौधे प्रकाश संश्लेषणके माध्यम से अपनी ऊर्जा प्राप्त करते हैं, जिससे वे जिंदा रहते हैं। इस प्रक्रिया में वे सूर्य के प्रकाश या कृत्रिम रोशनी की मदद से अपना भोजन बनाते हैं। इनडोर प्लांट आमतौर पर शैडो वाली जगहों में ग्रोथ करते हैं, जिससे वे कम रोशनी में भी प्रकाश संश्लेषण कर सकते हैं। कुछ पौधे, जैसे स्नेक प्लांट और मनी प्लांट, कम प्रकाश में भी कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर रात में ऑक्सीजन छोड़ते हैं।आमतौर पर बहुत से गार्डनर यह नहीं जानते हैं कि, इनडोर पौधे अपना भोजन कैसे बनाते हैं और फोटोसिंथेसिस की प्रक्रिया के दौरान पौधे मुख्य रूप से कौन सी गैस लेते हैं।

प्रकाश संश्लेषण क्या है

प्रकाशसंश्लेषण या फोटो सिन्थेसिस एक नैचुरल प्रोसेस है जिसमें पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड और जल का इस्तेमाल कर ग्लूकोज और ऑक्सीजन बनाते हैं। यह प्रक्रिया पौधों की ग्रोथ के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करती है और पर्यावरण में ऑक्सीजन की सप्लाई बनाए रखती है।

इनडोर प्लांट ऐसे करते हैं, फोटोसिंथेसिस

इनडोर पौधे भी दूसरे पौधों की तरह ही प्रकाश संश्लेषण करते हैं। लेकिन इन्हें बाहरी पौधों की तुलना में सीमित प्रकाश मिलता है। इसलिए, वे कम रोशनी में भी प्रभावी रूप से प्रकाश संश्लेषण करने के लिए एडजस्ट होते हैं।

इनडोर प्लांट में प्रकाश संश्लेषण के लिए प्रकाश स्रोत

इनडोर पौधों के लिए प्रकाश संश्लेषण करने के लिए बेहतर प्रकाश स्रोत जरूरी होता है। प्राकृतिक रूप से, वे खिड़की से आने वाली धूप का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार उन्हें पर्याप्त सूर्य का प्रकाश नहीं मिल पाता। ऐसे में कृत्रिम प्रकाश स्रोत, जैसे फ्लोरोसेंट लाइट, लेड ग्रो लाइट्स और इन्कैंडेसेंट बल्ब का उपयोग किया जाता है।

फोटोसिंथेसिस में पत्तियों की भूमिका

पत्तियाँ प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, क्योंकि वे ही सूर्य के प्रकाश को अवशोषित करके पौधे के लिए भोजन तैयार करती हैं। पत्तियों में मौजूद क्लोरोफिल नामक हरा वर्णक प्रकाश को पकड़ने और रासायनिक ऊर्जा में बदलने का कार्य करता है। जब प्रकाश पत्तियों पर पड़ता है, तो ग्लूकोज और ऑक्सीजन का निर्माण करता है। 

 इनडोर प्लांट में गैसों का आदानप्रदान

प्रकाश संश्लेषण के दौरान पौधे वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। यह प्रक्रिया स्टोमाटानामक छोटे छिद्रों के माध्यम से होती है, जो पत्तियों की सतह पर स्थित होते हैं। स्टोमाटा की कोशिकाएँ वातावरण में उपलब्ध कार्बन डाइऑक्साइड को कम मात्रा में ग्रहण करती हैं और ट्रांसपिरेशन के माध्यम से एक्स्ट्रा पानी छोड़ती हैं।

प्रकाश संश्लेषण में पोषक तत्वों की भूमिका

इनडोर प्लांट को प्रकाश संश्लेषण के लिए केवल पानी और कार्बनडाई ऑक्साइड ही नहीं, बल्कि कुछ आवश्यक पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है। इनमें मुख्य रूप से नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियमऔर आयरनशामिल हैं। मैग्नीशियम, क्लोरोफिल प्रोडक्शन में मदद करता है, जबकि फॉस्फोरस और पोटैशियम ऊर्जा स्थानांतरण और कोशिका निर्माण में सहायक होते हैं।

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0