आगरा में ताज महोत्सव के साथ सजेगी फल पुष्प प्रदर्शनी

25 Dec 2025 18:06:35


नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के आगरा में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को फल-शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी समिति की बैठक हुई। इसके आयोजन के लिए 20 से 22 फरवरी 2026 की तिथि निश्चित की गई। इसके साथ ही इसकी प्रदर्शनी ताज महोत्सव स्थल पर करने पर विचार किया गया जिससे ज्यादा लोग प्रदर्शनी का लुत्फ उठा सकें। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार के अनुसार ताज महोत्सव के साथ आयोजन होने से अधिक लोग प्रदर्शनी का लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए। उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में उद्यान स्मारिका का प्रकाशन होगा। विभिन्न प्रकार की फल, फूल व सब्जी उगाने वाली विधियों की जानकारी दी जाएगी। बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।इस दौरान उपनिदेशक उद्यान मुकेश कुमार, उद्यान अधीक्षक रजनीश पांडे, उप नगर आयुक्त सरिता सिंह, एडीए मुख्य अभियंता संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

हर साल होता है ताज महोत्सव

ताज महोत्सव आगरा में हर साल फरवरी में होने वाला 10 दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव है, जो ताजमहल के पास शिल्पग्राम में आयोजित होता है, जहाँ भारत की समृद्ध कला, शिल्प, संस्कृति, संगीत, नृत्य और व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाता है, जिसका उद्देश्य मुगल और नवाबी विरासत को बढ़ावा देना है और यह स्थानीय कारीगरों और पर्यटन को बढ़ावा देता है।

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0