यह किसान ग्लेडियोलस फूल की खेती से करता है बेहतर कमाई

30 Dec 2025 12:34:39

नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के किसान पारंपरिक फसल धान गेंहू की खेती को छोड़कर फूलों की खेती कर रहे है। कन्नौज जिले के रहने वाले किसान जवाहर सिंह तोमर ने अपनी दूरदर्शिता और मेहनत से खेती का ऐसा मॉडल तैयार किया है, जो इलाके के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होंने अपने खेत में एक खास किस्म के फूलों की खेती शुरू की है, जो आज उन्हें लाखों की आमदनी दे रही है। जानिए वो फूल कौनसा है साथ ही कैसे आप भी इससे आमदनी कमा सकते हैं। जवाहर सिंह ने अपनी खेत में गुलाब या रजनीगंधा नहीं बल्कि ग्लेडियोलस फूल की खेती कर रहे हैं।

बहुत ज्यादा क्षेत्रफल में करते है फूलों की खेती

किसान जवाहर सिंह की खेती का क्षेत्रफल बढ़कर सैकड़ों बीघा तक पहुंच चुका है। उनके भतीजे विजेंदर सिंह तोमर बताते हैं कि पहले चाचा ने इसे छोटे स्तर पर शुरू किया था, लेकिन इसकी बढ़ती मांग और मुनाफे को देखते हुए उन्होंने आलू और मक्का जैसी फसलों को छोड़कर पूरी तरह ग्लेडियोलस की खेती अपना ली. आज उनकी आमदनी कई गुना बढ़ चुकी है।

क्या है ग्लैडियोलस फूल

ग्लैडियोलस फूल की खेती, जिसे 'स्वॉर्ड लिली' भी कहते हैं, एक लाभदायक  फूलों की खेती है, जिसमें कंदों का उपयोग बीज के रूप में किया जाता है। यह अच्छी जल निकासी वाली, धूप वाली मिट्टी में उगाई जाती है और सितंबर-नवंबर में बुवाई के बाद, अक्टूबर से मार्च तक कटाई होती है, जिससे किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।


Powered By Sangraha 9.0